• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नड्डा ने की महासचिवों के साथ बैठक, चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

विधान सभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर ये बैठक बुलाई गई थी।

Desk by Desk
02/10/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर ये बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में नड्डा के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव बी एल संतोष और अरुण सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी।

5 राज्यों में होंगे चुनाव

दरअसल, अगले साल की शुरुआत में देश के 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल हैं। इनमें पंजाब को छोड़कर बाकी चारों राज्यों में बीजेपी सत्ता में है। चारों राज्यों में फिर से जीत कर सरकार बनाना भाजपा का लक्ष्य है, इसके साथ ही भाजपा पंजाब में भी अपने दम पर कामयाबी हासिल करना चाहती है।

रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को सीएम पुष्कर ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

यूपी विजय की है तैयारी

राजनीति के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा राज्य है। यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। पीएम मोदी भी यूपी के वाराणसी से सांसद हैं। 2017 में 14 वर्षों के वनवास को खत्म कर भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाई थी। उत्तराखंड में भी भाजपा दोबारा सरकार बना कर रिकॉर्ड बनाना चाहती है और इसलिए जीत की संभावना को पुख्ता करने के लिए भाजपा ने प्रदेश में 2-2 मुख्यमंत्री बदल दिए. गोवा और मणिपुर जीतकर भाजपा एक बार फिर से अपनी लोकप्रियता पर मुहर लगाना चाहती है।

गौरतलब है कि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के बाद मणिपुर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी अलग से भाजपा कार्यालय में एक बैठक हुई।

Tags: bjpElection 2022JP nadda
Previous Post

Google ने बैन किए 136 ऐप्स, आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत करें डिलीट

Next Post

इंडियन नैवी में 10+2 पास के लिए बीटेक कैडेट एंट्री से भर्तियां, करें आवेदन

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
navy

इंडियन नैवी में 10+2 पास के लिए बीटेक कैडेट एंट्री से भर्तियां, करें आवेदन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम बन रहा गोरखपुर : मुख्यमंत्री

19/09/2024
arrested

चोरी की आठ मोटरसाइकिलों के साथ चोर गिरफ्तार

24/10/2022
Maid

दुष्कर्म मामले में तीन फौजियों पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version