• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता में आई योगी सरकार तो नैमिष तीर्थ की बदलने लगी सूरत, श्रद्धालुओं की लगने लगी कतार

Writer D by Writer D
02/05/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, सीतापुर
0
Naimisharanya

DM Abhishek Anand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दूरदर्शी नेतृत्व में नैमिषारण्य (Naimisharanya) तीर्थ स्थल न केवल आध्यात्मिक महत्व का केंद्र बन रहा है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छू रहा है। वर्ष 2017 में नैमिषारण्य को विकास प्राधिकरण घोषित किए जाने के बाद इस पवित्र तीर्थ की सूरत बदलने लगी है। श्रद्धालुओं की संख्या में दोगुनी से अधिक वृद्धि और ढांचागत सुविधाओं के विकास ने नैमिषारण्य को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक राइजिंग स्पॉट बना दिया है।

दोगुने से अधिक हुई श्रद्धालुओं की संख्या

2017 की तुलना में नैमिषारण्य (Naimisharanya) में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। जहां पहले 84 कोसीय परिक्रमा में डेढ़ लाख श्रद्धालु शामिल होते थे, वहीं अब यह संख्या 4 से 5 लाख तक पहुंच गई है। अमावस्या के दिन चक्रतीर्थ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार से 1 लाख से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। मौनी अमावस्या पर यह आंकड़ा 1.5 लाख से बढ़कर 3 से 4 लाख और गुरु पूर्णिमा पर 1 लाख से 2 से 3 लाख तक पहुंच गया है। वर्ष 2017 में जहां 1 करोड़ श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचे थे, वहीं अब यह संख्या 2 करोड़ तक हो चुकी है।

तेजी से पूरी की जा रही हैं परियोजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में नैमिषारण्य (Naimisharanya) में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और सौंदर्यीकरण के लिए करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। प्रमुख विकास कार्यों में चक्रतीर्थ प्रवेश द्वार का विकास उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। साथ ही अन्य प्रवेश द्वारों को कारीडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी लागत 972.92 लाख रुपये है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शयनगृह के निर्माण की लागत 793.31 लाख रुपये है। वहीं नैमिषारण्य को मुख्य मार्ग से हेलीपोर्ट से जोड़ने के लिए मार्ग निर्माण और अन्य कार्यों पर 215 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हेलीपोर्ट निर्माण की लागत 781.41 लाख रुपये है। इसी प्रकार ध्रुव तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 381.42 लाख रुपये की परियोजना चल रही है।

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मिश्रिख में जंगलीनाथ मंदिर बरताल के पर्यटन विकास के लिए 96.88 लाख रुपये की परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। वहीं चक्रतीर्थ कुंड कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 2277.30 लाख रुपये और इंट्रेंस प्लाजा के निर्माण पर 906.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही नैमिषारण्य विकास परिषद द्वारा सीतापुर लिंक रोड पर पार्किंग और अन्य पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 4763.08 लाख रुपये की परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। विकास के अन्य प्रोजेक्ट भी तेजी से पूरे किये जा रहे हैं। सीएम योगी स्वयं समय समय पर नैमिष तीर्थ में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा और मॉनीटरिंग करते रहते हैं।

दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की है बड़ी तादात

सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार और दक्षिण भारतीय मंदिरों के निर्माण ने दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है। साथ ही, अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे अन्य तीर्थ स्थलों के विकास का प्रभाव भी नैमिषारण्य पर पड़ा है। ट्रैवल एजेंसियों द्वारा नैमिषारण्य को प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित करने से भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

88 हजार ऋषियों की तपोस्थली है नैमिषारण्य (Naimisharanya)

नैमिषारण्य (Naimisharanya) , जिसे 88 हजार ऋषियों की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, का आध्यात्मिक महत्व अनुपम है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु के चक्र से चक्रतीर्थ की उत्पत्ति हुई थी और यह स्थान वेदों के अध्ययन और तपस्या का केंद्र रहा है। योगी सरकार के प्रयासों से इस तीर्थ की महिमा और सुविधाएं आज देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं, जिससे यह स्थान न केवल आस्था का, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के अनुसार मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नैमिषारण्य तीर्थ को उसके प्राचीन गौरव में वापस लाने के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी समृद्ध है। नैमिषारण्य प्रदेश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर विशेष जोर है।

स्थानीय पुरोहित प्रह्लाद बाबू दीक्षित के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चूंकि स्वयं एक योगी संत हैं। नैमिषारण्य में सुविधाओं का विकास एक प्रकार से सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का उनका प्रयास प्रशंसनीय है। पहले की सरकारों मं नैमिषारण्य की उपेक्षा ही की गई, लेकिन इस सरकार में हमारे धार्मिक स्थलों का जिस प्रकार विकास किया जा रहा है और जैसी सुविधाएं तीर्थ यात्रियों के लिए विकसित की जा रही हैं, वैसा कभी नहीं हुआ।

स्थानीय होटल व्यवसायी प्रशांत ठाकुर के अनुसार पहले गिने-चुने लोग ही नैमिषारण्य आते थे। इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत के श्रद्धालु होते थे, मगर अब उत्तर भारत के श्रद्धालुओं का यहां बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है। योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने नैमिषारण्य के विकास पर ध्यान दिया। यहां के मंदिरों का कायाकल्प तो हो ही रहा है, चक्रतीर्थ का सौंदर्यीकरण हो या हेलीपोर्ट निर्माण, हर जगह विकास दिख रहा है। कनेक्टिविटी भी पहले से काफी बेहतर हुई है। लिहाजा होटल व्यवसाय हो या फेरी-पटरी, ट्रैवेल एजेंसी, फूल माला के दुकानदार, सभी को फायदा हो रहा है।

Tags: Naimisharanya
Previous Post

पानी पर घटिया राजनीति न करें पंजाब के नेता: मुख्यमंत्री

Next Post

स्व. दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को देगी 20 लाख की सहायता : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

स्व. दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को देगी 20 लाख की सहायता : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

murder

पति पत्नी के विवाद का खौफनाक अंत

04/04/2022
owaisi

मॉब लिंचिंग करने वालों की मदद कर रही है भाजपा : ओवैसी

10/09/2021

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत : सीएम योगी

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version