• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्दी की रस्म अदा करने जा रहीं महिलाओं पर गिरी दीवार, एक बच्चे सहित पांच की मौत

Writer D by Writer D
08/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Mau wall accident

Wall Collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। जिले में स्थित घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लॉट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढह (Wall Collapsed)  गई। घटना के समय दीवार के पास ही महिलाओं द्वारा एक परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने जा रही थीं। जहां यह दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गईं। घटना में 23 लोग लोग दब गए, राहत कार्य के बाद एक बच्चा और चार महिलाओं की हादसे में मौत हो गई। जबकि 17 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा जिला मुख्यालय के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित असकरी मेमोरियल स्कूल के पीछे सकेरे रास्ते के पूर्वी छोर पर तसौवर खान और ग्यासुदीन आदि का खाली प्लॉट है। जहां एक दीवार बनी थी, यह दीवार करीब 10 फीट ऊंची, 15 फीट लंबी थी। दीवार से सटे ही दक्षिण-पूरब पर एक पोखरी है। जहां हिंदू रीति रिवाज संबंधी वैवाहिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को घोसी कोतवाली के स्टेशन रोड निवासी बृजेश गुप्ता के बेटे बालेंदु की शादी नौ दिसंबर को है। जहां बरात जाने से एक दिन पहले हल्दी की रस्म अदा करने के लिए इस घर की बड़ी संख्या में महिलाएं, रिश्तेदार कार्यक्रम स्थान पर पहुंचकर अपना कार्य करने वाली थीं।

इसी दौरान दीवार के पूर्वी साइड में रखी मिट्टी और बालू के दबाव से अचानक ढह (Wall Collapsed) गई। जिसके जद में महिलाएं आ गईं। आस-पास के लोग हादसे की सूचना पर एकत्रित हो गए और मलबे से घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुमित कुमार सिंह, सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे। दो जेसीबी से दीवार का मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ।

पीएम मोदी विशाल वटवृक्ष बनकर सभी देशवासियों को दे रहे सुख-सुविधाएं: एके शर्मा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय सपा विधायक सुधाकर सिंह जहां मौके पर पहुंचे, वहीं मधुबन विधायक रामविलास चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 30 मिनट से भी कम समय में जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी ली। वहीं हादसे की सूचना पर 108 की 10 तो 102 की 13 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य में जुटी रहीं। एक घंटे बाद आईजी अखिलेश कुमार ने भी घोसी आकर जानकारी प्राप्त की।

हादसों में इनकी हुई मौत

हादसे में मृतक पूनम शर्मा (42) पत्नी विजय निवासी घोसी, माधव (4) पुत्र सत्यवान निवासी घोसी, चंदा चौरसिया पत्नी जयचंद्र निवासी घोसी जबकि पूजा अग्रवाल (32) पत्नी गोवर्धन अग्रवाल निवासी रानी की सराय जिला आजमगढ़ की मौत हो गई। हादसे में निर्मला (50), रेशमी (40), प्रभावती (60), अन्नया (20), गायत्री (18), अनसुईया (50), इंद्रावती (50), नम्रता (30), रूही अग्रवाल (35), पुप्पा यादव (40) घायल हो गई।

Tags: crime newsghosi newsmau newsup news
Previous Post

पीएम मोदी विशाल वटवृक्ष बनकर सभी देशवासियों को दे रहे सुख-सुविधाएं: एके शर्मा

Next Post

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार

18/09/2026
Next Post
PM Modi

देवभूमि निश्चित रूप से निवेश के बहुत सारे द्वार खोलने जा रही : मोदी

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बारिश का कहर,13 की मौत, IMD का अलर्ट जारी

29/09/2021
Kanwariyas

इस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, इन नियमों का करना होगा पालन

14/07/2021
Lord Vishnu

गुरुवार को इस विधि से करें व्रत, दूर होगी आर्थिक तंगी

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version