• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, दो दर्जन मोबाइल समेत दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
accused arrested

accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपितों का साथी फरार होने में सफल रहा। आरोपितों के कब्जे से दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, नगदी, तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन, बाइक चोरी की हैं।

थाना प्रभारी चिनहट ने बताया कि शुक्रवार रात्रि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दुबग्गा चौराहे के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। चौराहे के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया।

जबकि उनका एक साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम फतेहपुर चौरासी उन्नाव निवासी कमलेश कुमार और बेहटा मुजावर उन्नाव निवासी भूपेन्द्र सिंह उर्फ दीपू बताया है।

मादक तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात करोड 62 की चरस बरामद

आरोपितों की जामा-तलाशी और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 25 मोबाइल फोन, टेबलेट, एलईडी टीवी, मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपितों के कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल व टीवी चोरी की है। आरोपितों का एक संगठित गिरोह है, जो कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता है।

आरोपितों ने अपने फरार हुए साथी का नाम ग्राम गंगुवाखेडा फतेहपुर चौरासी उन्नाव निवासी राकेश बताया है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

Tags: crime newskakori newsLucknow News
Previous Post

दिल्ली हिंसा के उपद्रवियों की यूपी में लगातार तलाश जारी : प्रशांत कुमार

Next Post

मेडिकल स्टोर संचालक को लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
robber arrested

मेडिकल स्टोर संचालक को लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

यह भी पढ़ें

इगास पर्व पर लंबी लकीर खींच गए धामी

12/11/2021
Kitchen

रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति

20/06/2024
सेना का जवान अगवा

जम्मू-कश्मीर : ईद पर घर जा रहे सेना के जवान का आतंकियों ने किया अपहरण

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version