Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘… मलाल रहेगा मुझे, जयंत चौधरी की भाजपा से करीबी पर टिकैत नाखुश

Naresh Tikait, Jayant Chaudhary

Naresh Tikait, Jayant Chaudhary

मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने के बाद राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी की भाजपा से करीबी साफ जाहिर हो रही है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा वाले PM मोदी के ट्वीट पर जयंत ने लिखा था, दिल जीत लिया। इस ट्वीट ने RLD के NDA में शामिल होने वाली खबरों पर मौहर लगा दी। अब इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) का बयान सामने आया है। टिकैत ने जयंत की NDA से करीबी पर निराशा जाहिर की है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, NDA मे जाना न जाना ये जयंत की सोच है। सियासत में कुछ भी हो सकता है। कब दुश्मन दोस्त बन जाएं इसमे किसी को कुछ नहीं मालूम। लेकिन जो लोग तीन पीढ़ियों से जयंत चौधरी के साथ हैं, जयंत को उनसे कम से कम सलाह मशवरा तो कर लेना चाहिए था। इसका मुझे मलाल रहेगा।

‘दिल जीत लिया…’, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान से जयंत गदगद

पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसान संगठन अपना बड़ा प्रभाव रखते हैं। RLD के संस्थापक चौधरी चरण सिंह किसानों के महानायक के नाम से जाने जाते रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में RLD को हमेशा से किसानों का साथ मिलता आया है। 3 साल पहले हुए किसान आंदोलन और केंद्र सरकार की सरकार विरोधी नीतियों के बाद किसान संगठन भाजपा सरकार से नराज चल रहे हैं, ऐसे में टिकैत का ये बयान RLD के लिए काफी अहम हो जाता है।

2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों के बाद RLD के पास से किसान और जाट वोट काफी हद तक भाजपा में चला गया था, किसान आंदोलन और अजीत सिंह की मौत के बाद इस वोट बैंक को जयंत ने भाजपा के खिलाफ अपने पाले में लाने की कोशिश की है, जिसका फायदा उन्हें 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मिला।

Exit mobile version