• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा-रलोद को समर्थन पर नरेश टिकैत का यू- टर्न, कहा- हम ज्यादा बोल पड़े…

Writer D by Writer D
17/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
Naresh Tikait

Naresh Tikait

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा और रालोद गठबंधन (SP-RLD Alliance) प्रत्याशियों को खुला समर्थन देने के बाद किसान नेता नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने अब पलटी मार ली है। किसान नेता नरेश टिकैत ने अपने पिछले बयान से पलटते हुए कहा है कि हम चुनाव में किसी का भी समर्थन नहीं कर रहे हैं।

यही नहीं अपने पिछले बयान को गलती बताते हुए उन्होंने रविवार शाम को कहा कि हम कुछ ज्यादा ही बोल पड़े थे, जो गलत था। टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ही सर्वोपरि है और यदि हम उससे अलग जाते हैं तो फिर वे हमें बाहर भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहा तो पहले से ही हर पार्टी का आदमी आता रहता है। कल गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान भी आते थे वो किसान भवन में आये थे हम तो सभी को अपना आशीर्वाद देते है। उसमे कोई समर्थन वाली बात नहीं है। थोड़ी घनी बातचीत हमारे मुंह से निकल गयी होगी। हमें मालूम नहीं था की संयुक्त किसान मोर्चे का किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने पर पाबंदी है। टिकैत ने कहा कि इसलिए हमारा किसी को कोई समर्थन नहीं है। हमारा तो सभी को आशीर्वाद है।

आशीर्वाद तो पहले से महेंद्र सिंह टिकैत भी देते आये है। नरेश टिकैत से सवाल किया गया था कि कल गठबंधन प्रत्याशी आपके पास आए थे, उन्हें आपने किस तरह का आशीर्वाद और समर्थन दिया। इस पर नरेश टिकैत ने कहा, ‘हमारे पास तो कोई आ नहीं रहा। लेकिन कल महागठबंधन वाले आए थे। किसान भवन में लोग जुटे थे, लेकिन कल हम ज्यादा बोल पड़े।

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताए Omicron के 20 लक्षण, समय रहते करें बचाव

संयुक्त किसान मोर्चा सर्वोपरि है, हमारी ओर से किसी को भी समर्थन नहीं है। किसी भी दल का कोई भी नेता आएगा तो हम उसे आशीर्वाद देंगे। यहां आकर कोई भी वोट मांगने की बात न करे। वोट मांगने की बजाय लोग आशीर्वाद लेने के लिए आएं। यहां आएं लोग आशीर्वाद लें और चुनाव लड़ें। हम किसी भी अनदेखी नहीं करेंगे।’

इससे पहले 2014 के चुनाव में भाजपा को समर्थन दिए जाने को लेकर नरेश टिकैत ने कहा कि उस समय़ तो उनकी लहर चल रही थी, लेकिन अब दूसरा मामला है। 13 महीने तक हमारा आंदोलन चला है और अब संयुक्त मोर्चा सर्वोपरि है। यदि हम अलग जाएंगे तो वे हमें भी निकाल देंगे। बीजेपी के प्रत्याशियों के आने पर क्या करेंगे, इस सवाल पर नरेश टिकैत ने कहा कि यदि वे आते हैं तो उनका भी हम स्वागत करेंगे। चाय-पानी की व्यवस्था करेंगे। भाजपा के कैंडिडेट हमारे दुश्मन थोड़ी हैं। पहले भी आते ही रहे हैं।

Tags: mujaffarnagar newsNaresh TikaitUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताए Omicron के 20 लक्षण, समय रहते करें बचाव

Next Post

मेरी ड्यूटी खत्म हो गई…, पाकिस्तानी पायलट ने किया प्लेन उड़ाने से इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post

मेरी ड्यूटी खत्म हो गई..., पाकिस्तानी पायलट ने किया प्लेन उड़ाने से इंकार

यह भी पढ़ें

Shabnim Ismail

इस बॉलर ने फेंकी महिला क्रिकेट इत‍िहास की सबसे तेज गेंद, WPL में बना कीर्तिमान

06/03/2024
ak sharma

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: ऊर्जा मंत्री

25/06/2022
fire brokeout

कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक समेत दो लोगों की मौत

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version