• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nashik TCS Case: मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार, AIMIM नेता पर कसा शिकंजा

Writer D by Writer D
09/05/2026
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Nida Khan

Nida Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस की महिला कर्मचारियों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण और मानसिक प्रताड़ना मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान (Nida Khan) को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच विशेष जांच दल कर रही है और अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक, निदा खान (Nida Khan) को छिपाने और मदद पहुंचाने के आरोप में एआईएमआईएम के पार्षद मतीन पटेल को भी सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच किसी तरह का आर्थिक लेनदेन हुआ था या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या निदा खान को पनाह देने के दौरान किसी बड़े राजनीतिक संपर्क का इस्तेमाल किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को करीब दस दिन पहले जानकारी मिली थी कि निदा खान (Nida Khan) अपनी मां, भाई और मौसी के साथ छत्रपति संभाजीनगर में छिपी हुई है। इसके बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने गुप्त निगरानी शुरू की। महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने लगातार छह दिनों तक इलाके पर नजर रखी और फिर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि अगर वह वहां से निकलने में सफल हो जाती, तो हैदराबाद भागने की तैयारी में थी। समय रहते कार्रवाई कर उसकी योजना को नाकाम कर दिया गया।

यह मामला तब सामने आया जब नासिक स्थित टीसीएस से जुड़ी कई महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण, धार्मिक दबाव और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामले के सामने आने के बाद राज्यभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मच गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Tags: Nida Khan
Previous Post

पीले दांतों को बनाएं प्राकृतिक रूप से सफेद, करें इन पेड़ों की टहनियों से दातून

Next Post

ड्राई स्किन पर लगाएं होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Cold Cream

ड्राई स्किन पर लगाएं होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

तैमूर को पीछे छोड़ इनाया ने जीता लोगों का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

29/06/2021

18 सितंबर राशिफल : इन राशि वालों को आज मिलेगा नौकरी का ऑफर

18/09/2020
kargil divas

PM मोदी ने कारगिल दिवस पर शहीदों को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version