• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना यादव समाज के राष्ट्र सुरक्षित नहीं : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वंशवाद और परिवारवाद को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा जातिवादी नहीं है लेकिन यहां जाति के नाम पर नेतृत्व मिलता है। भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। कभी जनसंघ की नींव पड़ने पर उसके समर्थक यादव समाज भी था। आज यादव समाज की बदौलत बीजेपी चल रही है। यादव समाज राष्ट्रभक्त व देशभक्त है। जहां जहां रहा है परिश्रम की पराकाष्ठा करता है। अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ता है, संघर्ष करता है। सेना हो या चीन का युद्ध हो सभी स्थानों पर हर जगह यादव का सम्मान हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसी कुल में जन्म लिया। यादव जातिवादी नहीं राष्ट्रवादी हैं। वह राष्ट्र के लिए मरते हैं, बिना यादव समाज के राष्ट्र सुरक्षित नहीं है। स्वतंत्र देव सिंह विश्वरैया सभागार में आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में यादव समाज को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा एक विचार के लिए काम करती है। देश के अंदर या तो कम्युनिष्ट है या भारतीय जनता पार्टी। इसके अलावा देश के अंदर कोई दल नहीं है जो विचारधारा के लिए काम करती है। कम्युनिष्ट देश को बर्बाद करने के विचारों पर काम करती है। वह राष्ट्र के संविधान, व्यवस्था व नीति का पालन नहीं करती है। केवल भाजपा ही संविधान, सिस्टम व राष्ट्रनीति का पालन करती है। व्यक्ति से बड़ा परिवार, परिवार से बड़ा समाज और समाज से बड़ा राष्ट्र होता है। राष्ट्र पर कोई संकट आता है तो व्यक्ति, समाज की विचारधारा को तिलांजलि दे देना चाहिए। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू से नाराज होकर अपना इस्तीफा दिया, और जनसंघ की नींव रखी। यदि नेहरू धारा 370 और राम मंदिर की समस्या उस समय हल कर देते तो देश कहां से कहां पहुंच जाता।

CM योगी गोरखपुर को देंगे 356 करोड़ की सौगात

अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। अंधेरा राष्ट्रवाद है। जो स्वतंत्रता सेनानी वंदे मातरम और मातृ भूमि की रक्षा के लिए फंदे को चूमकर फांसी पर झूल गए। इसलिए नहीं कोई उनके परिवार का विधायक , सांसद बनेगा, करोड़पति बनेगा। उस विचारधारा को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस कैसे चल सकती है। जो वंशवाद की राजनीति करती हैं। सदन के अंदर अमता ममता, सपा बसपा कांग्रेस कम्युनिष्ट सभी ने कहा अटल जी सांप्रदायिक है। तब अटल जी ने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण की बात करना, 370 धारा हटाना अपने को हिंदू बताना, गरीबों की रक्षा करना, भारत माता की जय बोलना वंदे मातरम कहना सांप्रदायिक है तो मैं सांप्रदायिक हूं। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पास का बूथ सबसे मजबूत का नारा भी दिया। इस मौके पर राज्य सभा के पूर्व सदस्य हरनाथ सिंह यादव, मंत्री गिरीश यादव, संगीता यादव, विधायक महेंद्र प्रताप यादव, अरूण यादव व सुभाष यदुवंशी भी मौजूद थे।

Tags: Lucknow Newsswatantradev devup news
Previous Post

Ashes 2021: टिम पेन सर्जरी के बाद जल्द शुरू करेंगे एशेज की तैयारी

Next Post

नजर ना आए Karwa Chauth का चांद, तो जान लें क्या करें महिलाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post

नजर ना आए Karwa Chauth का चांद, तो जान लें क्या करें महिलाएं

यह भी पढ़ें

AK Sharma

महाकुंभ से प्रयाग का वैभव होगा पुनर्स्थापित: एके शर्मा

14/12/2024
Hyundai

खुशखबरी: Hyundai की न्यू i20, दिसंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका

07/11/2020
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

अवैध हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार

30/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version