• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से होगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

Writer D by Writer D
08/10/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। पूरे विश्व में हर साल 09 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस’ (International Postal Day) मनाया जाता है। इस साल ‘पोस्ट फॉर प्लेनेट’ थीम पर मनाये जा रहे डाक दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी परिक्षेत्र में 09 से 13 अक्टूबर तक डाक सप्ताह (National Postal Week) का आसोजन होगा।

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है। यह देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा संगठन है जो न केवल देश के भीतर बल्कि देश की सीमाओं से बाहर अन्य देशों तक पहुँचने में भी मदद करता है।

यादव ने बताया कि इसी क्रम में 9-13 अक्टूबर तक भारत में ‘राष्ट्रीय डाक सप्ताह’ मनाया जायेगा और हर दिन को एक उत्पाद या सेवा विशेष पर फोकस किया जायेगा। जिसमें 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 10 अक्टूबर को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्टूबर को आज़ादी का अमृत महोत्सव आयोजन, 12 अक्टूबर को मेल एवं पार्सल दिवस व 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

2024 से पहले उ.प्र. में सड़क निर्माण पर खर्च होंगे पांच लाख करोड़: नीतिन गडकरी

गौरतलब है कि ‘एक विश्व-एक डाक प्रणाली’ की अवधारणा को साकार करने के लिए ही 9 अक्टूबर, 1874 को ‘यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना स्विटजरलैण्ड के बर्न शहर में की गई थी, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई देश था, जो 01 जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। कालांतर में वर्ष 1969 में टोकियो, जापान में सम्पन्न यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन कांग्रेस में इस स्थापना दिवस को ‘विश्व डाक दिवस’ के रूप में मनाने के लिए घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि डाक सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व अर्जन में वृद्धि पर जोर दिया जायेगा। वहीं डाक सेवाओं की कार्य-प्रणाली को समझने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा डाकघरों का भ्रमण, फिलेटली क्विज, स्टैम्प डिजाइन एवं ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, सेमिनार, वर्कशॉप, उत्कृष्टता हेतु डाक कर्मियों का सम्मान, कस्टमर मीट, बचत सेवाओं, डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उत्पादों इत्यादि को लेकर हर जिले में वित्तीय सशक्तिकरण मेलों का आयोजन किया जायेगा।

Tags: Jaunpur newsNational Postal Weekup news
Previous Post

सीएम धामी ने देर रात तक ली ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक

Next Post

सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

माइग्रेन मरीजों के लिए घातक है नमक का अधिक सेवन

03/11/2021
CM Dhami

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

11/09/2024
accident

श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, तीन की मौत, सात घायल

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version