• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समीर वानखेडे पर नवाब मालिक का ‘लेटर बम’, बचाव में आया पूरा परिवार

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
nawab malik

nawab malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच के अहम किरदार NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े घेरे में आ गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वानखेड़े की जाति, बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़े कई गंभीर इल्जाम लगाए। मंत्री ने 26 आरोपों वाली एक चिट्ठी भी सार्वजनिक की। नवाब मलिक का दावा है कि ये चिट्ठी एनसीबी के ही एक अधिकारी ने उन्हें दी है जिसमें समीर वानखेड़े के खिलाफ संगीन आरोप हैं।

26 इल्जामों की इस लिस्ट में कहा गया है कि केस नंबर 03/2021 में समीर खान को झूठे केस में अरेस्ट करके 200 किलो तंबाकू को गांजा दिखाकर गलत तरीके से केस बनाया गया और वित्तीय लेन-देन का आरोप लगाकर NDPS की धारा 27ए का दुरुपयोग किया गया।

बता दें कि ये समीर खान नवाब मलिक के दामाद हैं और एनसीबी उन्हें पकड़ चुकी है। समीर खान जमानत पर बाहर आ चुके हैं। नवाब मलिक ने इस चिट्ठी को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। चिट्ठी में इल्जाम है कि कैसे झूठे मामलों में वानखेड़े बेगुनाहों को फंसाते हैं।

Here are the contents of the letter received by me from an unnamed NCB official.
As a responsible citizen I will be forwarding this letter to DG Narcotics requesting him to include this letter in the investigation being conducted on Sameer Wankhede pic.twitter.com/SOClI3ntAn

— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 26, 2021

नवाब मलिक के हमलों की धार तेज होती देख अब समीर वानखेड़े के बचाव में उनका परिवार भी उतर आया है।

नवाब मलिक के आरोपों को लेकर समीर वानखेड़े के बचाव में उनती पत्नी क्रांति रेडकर और बहन यास्मीन भी मीडिया के सामने आईं। उन्होंने समीर के पिता का जाति सर्टिफिकेट जारी कर नवाब मलिक के आरोपों को झूठा करार दिया।

नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया है कि NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े एक मुस्लिम हैं और उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाई है। नवाब मलिक ने ये भी कहा कि ये मामला जल्द ही स्क्रूटनी कमेटी के पास जाएगा और सच्चाई देश के सामने आएगी। मलिक ने समीर वानखेड़े को निशाना बनाते हुए कहा कि जिस दलित भाई का हक इन्होंने छीना था, उन्हें मिलेगा, इनके ऊपर कानून के तहत कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि अगर मेरे द्वारा जारी सर्टिफिकेट नकली है, तो वो सामने आएं या उनका परिवार आकर असली सर्टिफिकेट दिखाएं।

नवाब मलिक की इस चुनौती के बाद समीर वानखेड़े का परिवार भी सामने आया। समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर और बहन यास्मीन वानखेड़े ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बाकायदा कई सर्टिफिकेट भी जारी किए गए। इस दौरान क्रांति ने कहा कि समीर वानखेड़े के पूरे गांव का सर्टिफिकेट देख लीजिए, उनके पूरे वानखेड़े परिवार का सर्टिफिकेट देख लीजिए। उनकी कास्ट ऑरिजनल है। कोई एक इंसान झूठा सर्टिफिकेट बनवा सकता है, पूरा गांव नहीं बनवा सकता। मेरे ससुर असली सर्टिफिकेट दिखा चुके हैं, हम रोज-रोज ये सहन नहीं करेंगे और सफाई नहीं देंगे। मेरा पति झूठा नहीं है।

क्रांति ने ये भी कहा कि हमें पुलिस प्रोटेक्शन दिया गया है क्योंकि जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर एनसीबी से समीर को हटाया जाता है तो इससे कई लोगों को फायदा पहुंचेगा।

समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने कहा कि अगर नवाब मलिक के पास ऐसे दस्तावेज हैं तो वे कोर्ट क्यों नहीं जाते? वो मीडिया के सामने समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं। हम कोर्ट में उनका जवाब देंगे।

यास्मीन ने ये भी कहा कि वो (नवाब मलिक) समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट क्यों तलाश रहे हैं, तुम होते कौन हो? यास्मीन ने ये भी कहा कि हमने सरकारी दस्तावेज दिखाए हैं, जो सबकुछ है। इसके अलावा हम कैसे साबित कर सकते हैं? उन्होंने भरोसा जताया कि समीर वानखेड़े इस सबसे बाहर आ जाएंगे।

Tags: aryan drug caseMaharashtra NewsMumbai Newsnawab maliksameer wankhede
Previous Post

‘Saand Ki Aankh’ के 2 साल पूरे, ‘शूटर दादी’ को याद कर भावुक हुई भूमि

Next Post

ATS ने नई दिल्ली-सियालदह ट्रेन से चार संदिग्धों को धर-दबोचा, ले गई कानपुर

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post
ATS

ATS ने नई दिल्ली-सियालदह ट्रेन से चार संदिग्धों को धर-दबोचा, ले गई कानपुर

यह भी पढ़ें

answer key

JEE Main 2024 के लिए आसंर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

07/02/2024
cm yogi

हाथरस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी योगी सरकार

10/12/2024
Stampede

मुफ्त की साड़ी ने छीन ली चार जिंदगियां, थाईपुसम त्योहार में हुआ हादसा

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version