• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे कोरोना पॉजिटिव, बेटी भी हैं संक्रमित

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
एकनाथ खडसे eknath khadse

एकनाथ खडसे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले खडसे की बेटी रोहिनी खडसे कोरोना से संक्रमित हुई थीं। बेटी के संक्रमित होने के बाद एकनाथ खडसे ने अपना कोरोना टेस्‍ट कराया था, जिसमें वह भी संक्रमित पाए गए।

अभी लगभग एक महीने पहले ही एकनाथ खडसे ने बीजेपी छोड़कर एनसीपी का दामन थामा है। एकनाथ खडसे राज्य के बड़े ओबीसी नेता के रूप में शुमार किए जाते हैं। वह जलगांव से आते हैं और उनकी बहू बीजेपी से सांसद हैं। वर्ष 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर खडसे को फडणवीस नीत भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

छठ पर्व पर पटना दुल्हन की तरह सजा, गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताते हुए अधिकारियों से कहा है कि वे अभी निगरानी को कम न करें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा पिछले हफ्ते जारी एक परिपत्र-सह-परामर्श में कहा गया है कि जनवरी-फरवरी में महामारी की दूसरी लहर की आशंका है। उसमें संबंधित अधिकारियों से राज्य में कोविड-19 जांच बढ़ाने के लिए कहा गया है। उसमें अधिकारियों से संभावित ‘सुपर-स्प्रेडर्स’ की पहचान करने के लिए कहा है, जिनमें किराने की दुकान चलाने वाले, घर-घर सेवाएं प्रदान करने वाले, परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले लोग, मजदूर, हाउसिंग सोसाइटी में तैनात सुरक्षा गार्ड, पुलिस और होमगार्ड इत्यादि शामिल हैं।

परिपत्र में कहा गया, ‘कई यूरोपीय देश कोविड​​-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। इस आधार पर आशंका है कि हमें भी जनवरी-फरवरी में दूसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासनों, नगर निगमों और चिकित्सा अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रयोगशाला जांच में कोई ढिलाई न हो और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जांच की जाए। परिपत्र में अधिकारियों से राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लू केंद्रों की मदद से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी वाले लोगों का सर्वेक्षण जारी रखने के लिए कहा है।

WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका, बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने परिपत्र में कहा कि लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाने और नियमित तौर पर हाथ धोने जैसे स्वच्छा मानदंडों का पालन करने, सार्वजनिक क्षेत्रों में थूकने से परहेज करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। पुणे के जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हम किसी भी स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास सब कुछ है, चाहे जांच की व्यवस्था हो, बुनियादी ढांचा या श्रमशक्ति हो।

Tags: corona positiveCoronavirusmaharashtraNCP Leader Eknath Khadseएकनाथ खडसेएनसीपी के नेता एकनाथ खडसेकोरोना वायरसकोवि़ड-19महाराष्ट्र
Previous Post

सिर्फ स्वाद ही नही बल्कि सेहत के मामले में भी कुछ कम नही छठ के ये प्रसाद

Next Post

Corona Update: अहमदाबाद में कर्फ्यू के फैसले से खौफ, बाजारों में उमड़ी भीड़

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
अहमदाबाद में कर्फ्यू के फैसले के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़

Corona Update: अहमदाबाद में कर्फ्यू के फैसले से खौफ, बाजारों में उमड़ी भीड़

यह भी पढ़ें

Suicide

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

03/11/2022
Small Hair

स्ट्रॉबेरी लेग्स से परेशान हैं तो लगाएं ये स्क्रब, स्किन बन जाएंगी सॉफ्ट एंड स्मूद

06/03/2025
SSC CGL

SSC CGL 2024 का नोटिफिकेशन जारी, 17 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

24/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version