• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा ‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड’ की सूची में

Writer D by Writer D
13/10/2023
in खेल
0
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड’ के लिए नामांकित किया है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (वर्ल्ड एथलेटिक्स) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका),मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफ़ियान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म (नॉर्वे), के नाम शामिल है।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)  ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताफ को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गए 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बाक़ी दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिका के स्प्रिंटर नोह लायल्स 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने बुडापेस्ट 2023 में पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था।

मोरक्को के सूफियान एल बक्काली, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह छह फाइनल में अपराजित रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन ने इस साल की शुरुआत में उन्होंने विश्व खिताब को डिफेंड भी किया था।

Asian Games: भाला फेंक में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर ने दिलाया सिल्वर

पुरुषों के पोल वॉल्ट में मौजूदा विश्व चैंपियन स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस भी 11 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही साथ 20 किमी और 35 किमी स्पर्धाओं में विश्व चैंपियन स्पेनिश रेस वॉकर अल्वारो मार्टिन भी इस सूची में है।

उल्लेखनीय है कि मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चुने गए एथलीटों का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते है। तीन-तरफा वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा 13 या 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान करेगा।

वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद और वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली ईमेल द्वारा अपना वोट डालेंगे। वहीं, प्रशंसक वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर के लिए मतदान 28 अक्टूबर को समाप्त होगा।

विश्व एथलेटिक्स परिषद के वोट नतीजे के 50 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे जबकि वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली के वोट और जनता के वोट अंतिम परिणाम के 25 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे। 11 दिसंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता के नाम की घोषणा की जायेगी।

Tags: golden boy neerak chopraneeraj chopraNeeraj Chopra won gold medalsports newssports news in hindi
Previous Post

बदल गया धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन, अब अरब देशों की तर्ज होगा धार्मिक स्थल

Next Post

Israel-Hamas War: भारत के स्टैंड के खिलाफ बोलने पर होगा एक्शन, सीएम योगी ने दिया सख्त आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Sushil Kumar
खेल

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, दिया सरेंडर करने का आदेश

13/08/2025
Suresh Raina
खेल

सुरेश रैना पहुंचे ईडी दफ्तर, अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में पूछताछ जारी

13/08/2025
Cricketer Haider Ali arrested on rape charges
खेल

रेप के आरोप में अरेस्ट हुआ दिग्गज क्रिकेटर, बोर्ड ने भी किया निलंबित

08/08/2025
Fauja Singh
खेल

114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह को कार से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

16/07/2025
HCA president arrested in IPL ticket scam
खेल

क्रिकेट का काला चेहरा बेनकाब: IPL टिकट स्कैम में HCA अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

10/07/2025
Next Post
CM Yogi

Israel-Hamas War: भारत के स्टैंड के खिलाफ बोलने पर होगा एक्शन, सीएम योगी ने दिया सख्त आदेश

यह भी पढ़ें

सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

08/03/2022
joe lara

‘टार्जन’ एक्टर जो लारा का प्लेन क्रैश में निधन, पत्नी की भी हुई मौत

31/05/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले पर जताया दुख

10/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version