• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Writer D by Writer D
04/09/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दिवंगत फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर आज भले इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो अपने चाहने वालों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। आज ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) काफी भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ जन्मदिन मुबारक हो।’

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ही इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर के इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘बॉबी’ के सेट पर हुई। बतौर अभिनेता यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म के लिए अभिनेता तो तय हो गया था, लेकिन अभिनेत्री की तलाश अभी अधूरी थी। मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीतू इस फिल्म में अभिनय करना चाहती थी, लेकिन राजकपूर को नए चेहरे की तलाश थी और नीतू इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। ऑडिशन के दौरान नीतू और ऋषि की मुलाकात हुई और पहली मुलाकात में नीतू को ऋषि कपूर बिलकुल पसंद नहीं आए। खैर फिल्म के लिए राजकपूर की खोज डिम्पल कपाड़िया पर आकर खत्म हुई और नीतू की ख्वाहिश अधूरी रह गई। यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म में इस जोड़ी को वैसे तो काफी पसंद किया गया, लेकिन इस फिल्म के बाद डिम्पल ने शादी कर ली और ये किस्सा यही खत्म हो गया।

इसके बाद साल 1974 में फिल्म आई ‘जहरीला सावन’ निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए ऋषि को फाइनल कर लिया, लेकिन इस फिल्म में ऋषि के साथ अभिनेत्री कौन होगी, इसकी तलाश जारी थी और इस बार ऋषि की हीरोइन की तलाश खत्म हुई अभिनेत्री नीतू सिंह पर। इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आई। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया। शूटिंग के शुरुआती दिनों में नीतू ऋषि से चिढ़ी रहती थी, लेकिन बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। साल 1976 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी-कभी’ में काम किया। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 1980 में फिल्म ‘धन-दौलत’ की शूटिंग के बाद ऋषि ने नीतू को शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान नीतू ने कई बड़ी फिल्में साइन की थी, लेकिन ऋषि के प्रपोज करने के बाद उन्होंने साइन की हुई सभी फिल्मों के अमाउंट लौटा दिए। 11 जनवरी, 1980 को फिल्म ‘धन -दौलत’ रिलीज हुई और 22 जनवरी, 1980 को ऋषि और नीतू शादी के बंधन में बंध गए। इस तरह नीतू सिंह कपूर परिवार की बहु बन गईं।

‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के विनर बने मोहम्मद फैज

शादी के बाद नीतू ने अपना सरनेम चेंज कर लिया और वह नीतू सिंह से नीतू कपूर बन गई। नीतू और ऋषि के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें रफूचक्कर, दूसरा आदमी, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, लव आजकल, दो दूनी चार, जब तक है जान, बेशरम आदि फिल्में शामिल हैं।

कैंसर से जंग लड़ते हुए 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। जिंदगी के इस सफर में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का बखूबी साथ निभाया। फिल्म जगत में दोनों के प्यार और जिंदादिली की आज भी मिसाल दी जाती है।

Tags: Entertainment newsNeetu kapoorrishi kapoor birth anniversay
Previous Post

‘सुपरस्टार सिंगर 2’ के विनर बने मोहम्मद फैज

Next Post

कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepika Padukone
Main Slider

ग्लोबल लेवल पर दीपिका का जलवा, अब Meta AI बोलेगी उनकी आवाज़ में

16/10/2025
Elvish Yadav
मनोरंजन

एक बार फिर विवादों में एल्विश यादव! फाजिलपुरिया संग शूट ने खड़ी की कानूनी मुश्किलें

16/10/2025
Shilpa Shetty
Main Slider

पहले 60 करोड़ जमा करें…. शिल्पा शेट्टी को हाईकोर्ट का झटका

14/10/2025
javed akhtar
Main Slider

मेरा सिर शर्म से झुक जाता है…जानें किस बात पर भड़के जावेद अख्तर

14/10/2025
Actor Varinder Singh Ghuman passes away
मनोरंजन

एक्टर की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान के साथ कर चुके काम

10/10/2025
Next Post
Halla Bol

कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

यह भी पढ़ें

Islamic Preacher

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हम भारत का साथ देंगे…, इस्लामिक उपदेशक का खुला ऐलान

05/05/2025
Mahila Samman Savings Certificate

इन स्कीम्स में पैसे निवेश करें गृहणियां, मिलेगा बंपर रिटर्न

22/02/2024
Nagarjuna

सुपरस्टार के बॉडीगार्ड ने की फैन के साथ बदसलूकी, एक्टर ने मांगी माफी

24/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version