• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरे बेडरूम की खिड़की पर दागी मिसाइल…, नेतन्याहू ने ईरान पर लगाया जान से मारने आरोप

Writer D by Writer D
16/06/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईरान से जंग के बीच इजरायल लगातार आक्रामक होता जा रहा है। दोनों देशों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहे हैं।इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने दावा किया है कि ईरान ने उन्हें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश की।

नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का दावा है कि ईरान की सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रची है। ट्रंप के सख्त रवैये की वजह से ईरान उन्हें अपना दुश्मन नंबर एक मानता है।

इजरायली पीएम नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि वे उन्हें (ट्रंप) मारना चाहते हैं।वह दुश्मन नंबर एक है। वह निर्णायक नेता है।उन्होंने कभी ऐसा रास्ता नहीं चुना, जहां उन्हें कमजोर करने के लिए उनसे सांठगांठ की जा सके।

नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने का ट्रंप का सख्त रुख उन्हें टॉप टारगेट बनाता है। उन्होंने साफ कर दिया है कि आप (ईरान) परमाणु हथियार नहीं बना सकते।

मेरे बेडरूम की खिड़की पर ईरान ने दागी मिसाइल

इजरायली पीएम ने दावा किया कि ईरान ने उनकी हत्या की भी कोशिश की है। ईरान ने उन्हें निशाना बनाकर मिसाइल दागी है। ईरान की यह मिसाइल उनके बेडरूम की खिड़की पर जाकर गिरी। नेतन्याहू ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने की दिशा में खुद को ट्रंप का जूनियर पार्टनर भी बताया।

उन्होंने इजरायल की आक्रामक सैन्य कार्रवाई को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि देश के समक्ष फिलहाल अस्तित्व का खतरा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वजह से हम पर हमारे अस्तित्व का खतरा बना हुआ है। पहला, ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। दूसरा, ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडार को सालभर में बढ़ाकर 3600 कर दिया है। वह तीन साल में इसे बढ़ाकर 10 हजार और 26 साल में 20 हजार कर देगा। कोई भी देश, खासकर इजरायल इस खतरे से बच नहीं सकता।

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल न सिर्फ खुद की रक्षा कर रहा है बल्कि वह दुनिया को भी ईरान के इस खतरे से बचा रहा है।

Tags: international News
Previous Post

देश में जनगणना की अधिसूचना जारी, जानें इस बार क्‍या होगा अलग

Next Post

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Petroleum
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में गहराया ईंधन संकट: बचा है सिर्फ 14 दिनों का पेट्रोलियम स्टॉक

06/03/2026
Balen Shah's magic worked in Nepal
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल चुनाव: जेन-Z आंदोलन का असर, बालेन शाह के नेतृत्व में आरएसपी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

06/03/2026
US attacks Iranian warship IRS Dena
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारतीय नौसेना के मेहमान ईरानी युद्धपोत पर किया हमला, 87 नाविकों की मौत

05/03/2026
Israel attacks Palestinian refugee camp
अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल ने फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

05/03/2026
Nancy Grewal
अंतर्राष्ट्रीय

पंजाब की फेमस यूट्यूबर कनाडा में हत्या, घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

05/03/2026
Next Post
Iran-Israel

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क

यह भी पढ़ें

मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.49 लाख, मृतकों का आंकड़ा ढाई हजार के पार

11/10/2020
Azam Khan

फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, डकैती मामले में दोषी करार

29/05/2024
CM Dhami

सीएम धामी से उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने की भेंट

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version