• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में जनगणना की अधिसूचना जारी, जानें इस बार क्‍या होगा अलग

Writer D by Writer D
16/06/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Census

Census

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में जनगणना (Census) कराने से संबंधी अधिसूचना आज आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही देश में जनगणना की औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। इस जनगणना में जाति की गणना भी की जाएगी।

यह जनगणना (Census) दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा 1.3 लाख जनगणना अधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया 1 मार्च, 2027 तक पूरी की जाएगी। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण को गृह-सूचीकरण अभियान (Housing Listing Operation – HLO) कहा जाएगा, जिसमें प्रत्येक घर की स्थिति, संपत्तियां और सुविधाओं की जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (Population Enumeration – PE) की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण दर्ज किए जाएंगे।

डिजिटल उपकरणों का होगा उपयोग

पिछली बार 2011 में की गई जनगणना के बाद से यह पहला मौका है जब देश एक बार फिर इस व्यापक जनसंख्या गणना के लिए तैयार हो रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में प्रस्तावित जनगणना स्थगित हो गई थी। इस बार सरकार ने न केवल डिजिटल उपकरणों और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से जनगणना कराने का निर्णय लिया है, बल्कि नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा देकर पारदर्शिता और भागीदारी को भी प्राथमिकता दी है।

जनगणना (Census) 2027 से जुड़ी 10 बड़ी बातें

> फील्ड में डोर-टु-डोर जनगणना (Census) करने के लिए 34 लाख सर्वे करने वाले और सुपरवाइजर लगाए जाएंगे, जो फील्ड से डेटा इकठ्ठा करने का काम करेंगे।
> इसके अलावा एक लाख 30 हजार जनगणना पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे, ये सारे कर्मचारी जनगणना के लिए फील्ड सर्वे से लेकर इसका पूरा डेटा बनाने का काम करेंगे। जनगणना में जाति भी पूछी जाएगी।
जनगणना डिजिटल की जाएगी, इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए यह डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
> मंत्रालय ने बताया कि दो चरणों में की जाने वाली जनगणना में पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) की जाएगी।
> इसमें प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी इकट्ठी की जाएगी।
इसके बाद दूसरे चरण में जनगणना (PE) में प्रत्येक घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाएगी।

आ गई जनगणना और कास्ट सेंसस की तारीख, जानें कब तक आएंगे आंकड़े

> इसमें जाति गणना भी की जाएगी, यह जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 16वीं जनगणना है और देश की आजादी के बाद 8वीं जनगणना है।
> लोगों को स्व-गणना का प्रावधान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
> जनगणना से जुड़े तमाम डेटा की निजता और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
जिसमें जनगणना के लिए डेटा इकट्ठा करना, उसे ट्रांसफर और स्टोर करने समेत हर कदम पर डेटा लीक ना होने पाए। इसके कड़े इंतजाम होंगे।

1881 से 1971 में जनसंख्या वृद्धि का इतिहास

इतिहासकार के मुताबिक 1881 से 1971 के बीच, उत्तर भारत की जनसंख्या में सबसे कम वृद्धि हुई जो कि लगभग 115% थी। अन्य क्षेत्रों में यह वृद्धि अधिक रही। दक्षिण भारत में 193%, पश्चिम भारत में 168% और पूर्वी भारत में 213% की वृद्धि हुई। वहीं, 1881-2011 के दौरान भी उत्तर भारत में सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि 427% थी। वहीं 1881-2011 के दौरान भी, उत्तर भारत में 427% की वृद्धि के साथ सबसे नीचे रहा। दक्षिण भारत में 445%, पश्चिम भारत में 500% और पूर्वी भारत में 535% की वृद्धि हुई।

Tags: census 2027census notification
Previous Post

रबी फसल में पहली बार किसानों से एमएसपी पर होगी मक्का खरीद

Next Post

मेरे बेडरूम की खिड़की पर दागी मिसाइल…, नेतन्याहू ने ईरान पर लगाया जान से मारने आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
Benjamin Netanyahu

मेरे बेडरूम की खिड़की पर दागी मिसाइल..., नेतन्याहू ने ईरान पर लगाया जान से मारने आरोप

यह भी पढ़ें

Bank of Baroda

बैंक ग्राहक कृपया ध्यान दें! रुक जाएगा चेक का भुगतान, ये बैंक करने वाला है बदलाव

06/07/2022
मौसम अलर्ट Weather Alert

मौसम अलर्ट : देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

22/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version