Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कपिल पर भड़के नेटिजन्स, जानिए क्या हैं पूरा मामला

kapil

kapil

मुंबई। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का विवादों से गहरा नाता रहा है। एक बार सोशल साइट पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसबार वह फिल्म कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के चलते ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल एक फैन ने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से कहा कि कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma show)  में प्रमोशन की जरूरत है। आपको कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma show) में जाना चाहिए। इसको लेकर विवेक ने यूजर को जवाब देते हुए एक कोट लिखा कि वो राजा हैं हम रंक..। विवेक के इस पोस्ट के बाद अब सलमान खान का भी नाम जुड़ने लगा है।

‘कपिल शर्मा के शो ‘आई एम नॉट डन येट’ का जल्द आएगा दूसरा सीजन

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, विवेक सर आपकी फिल्म को कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma show) में प्रमोट करने की जरूरत है। कपिल भाई आपने सबका सहयोग किया है। प्लीज आप इस फिल्म को प्रमोट करिए। हम सब मिथुन दा और अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं।

https://twitter.com/dubeyanirudha/status/1500723344257085441?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1500723344257085441%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

इसके जवाब में विवेक ने लिखा, मुझे यह नहीं तय कर सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाया जाना चाहिए। यह उनका और शो के प्रोड्यूसर्स का फैसला है। जहां तक बॉलीवुड की बात है तो एक बार मिस्टर बच्चन ने कहा था वो राजा हैं हम रंक। इसके बाद अब इस विवाद में सलमान खान का भी नाम सामने आया है। क्योंकि कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ही हैं।

https://twitter.com/vivekagnihotri/status/1500738094940647425?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1500738094940647425%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

दूसरे यूजर ने लिखा, कपिल शर्मा (Kapil Sharma)बहुत अच्छा लगेगा इस फिल्म का प्रोमो आपके शो में देखकर। इसके जवाब में विवेक ने कहा, उन्होंने हमें बुलाने से मना कर दिया है। क्योंकि हमारी फिल्म में कोई भी बड़ा कमर्शियल स्टार नहीं है।

​​​​फिल्म ​​​द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और भाषा सुंबली नजर आएंगी। यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version