• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शक्ति दीदी आएंगी, योजनाओं का लाभ दिलाएंगी

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से प्रारंभ होगा 'मिशन शक्ति' का नया चरण

Writer D by Writer D
26/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mission Shakti

Mission Shakti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए देश भर में सराहे गए ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) अभियान का नया चरण आगामी शारदीय नवरात्र से प्रारंभ होगा। अभियान के इस चरण में महिलाओं की सुरक्षा व आपात परिस्थितियों में मदद के प्रबंध की जानकारी तो मिलेगी ही, केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी होगा।

अभियान (Mission Shakti) के इस चरण के केंद्र में शक्ति दीदी (Shakti Didi) के रूप में महिला बीट अधिकारी होंगी। जिनके साथ स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के स्थानीय कार्मिक उपस्थित होंगे ताकि मौके पर ही योजनाओं से वंचित पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशानुसार हर सप्ताह एक नियत दिन शक्ति दीदी (महिला बीट अधिकारी) के साथ आशा, एएनएम, रोजगार सेवक, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री आदि गांव में महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। महिला बीट अधिकारी द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी देंगी तो आपात परिस्थितियों में उपयोगी 112, 108, 1090, 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी जागरूक करेंगीं। वही अन्य विभागीय कार्मिक विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र, किंतु अब तक वंचित महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।

2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत

मिशन शक्ति (Mission Shakti) के नए चरण के संबंध में ‘शक्ति दीदी प्रोजेक्ट’ (Shakti Didi Project) का शुभारम्भ किया गया है, जिसके सुचारु रुप से संचालन हेतु बीते 05 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रदेश के 07 कमिश्नरेट और 68 जनपदों के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण (प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण) कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मी अपने-अपने कमिश्नरेट/जनपदों में जाकर मास्टर ट्रेनर के रूप में महिला बीट पुलिस अधिकारियों (शक्ति दीदी) को प्रशिक्षित करेंगी। जिसके बाद नवरात्र से विधिवत अभियान संचालित होगा।

बता दें कि महिला बीट अधिकारी द्वारा महिला बीट क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चौपाल का आयोजन, महिलाओं को वाट्सएप्प के माध्यम से जोड़ने, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर, महिला हेल्पडेस्क व विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की कार्यवाही की जा रही है। सादे कपड़ो में तैनात पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी करने वालों पर कार्यवाही भी हो रही है तो यौन अपराध की पीड़िताओं की आवश्यकतानुसार काउन्सलिंग भी की जा रही है।

Tags: Lucknow NewsMission Shaktishakti didi projectYogi News
Previous Post

2024 में फिर यूपी लौटेगा मोटो जीपी भारत

Next Post

यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
CM Dhami

यूके में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Akhanda 2

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 देखेंगे पीएम मोदी, स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू

15/12/2025
DA Hike in Chattisgarh

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली पर बड़ा गिफ्ट, डीए में हुआ बंपर इजाफा

16/10/2024
Pregnancy

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ऐसे ख्याल रखें पति

08/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version