• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य के कर्मचारियों को मिला दिवाली पर बड़ा गिफ्ट, डीए में हुआ बंपर इजाफा

Writer D by Writer D
16/10/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DA Hike in Chattisgarh

DA Hike in Chattisgarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट मिल गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने इन्हें मिलने वाले डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है और अब ये बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले ही छत्तीसगढ़ सीएम ने इसका ऐलान कर दिया।

4 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस ऐलान से राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और एक लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ होगा और बढ़े हुए डीए (DA Hike) का लाभ उन्हें 1 अक्टूबर 2024 से दिया जाएगा। इससे पहले इसी साल होली से पहले सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी किया था और अब इसे 4 फीसदी और बढ़कर 50 फीसदी करने का ऐलान कर दिया गया है। इस इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा।

इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

अगर सैलरी का कैलकुलेशन देखें तो राज्य सरकार के जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी अभी 55,200 रुपये है और फिलहाल 46 फीसदी के हिसाब से इनका डीए 25,392 रुपये बनता है और अब इसमें 4 फीसदी के इजाफे के बाद यानी 50 फीसदी के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो DA बढ़कर 27,600 रुपये हो जाएगा। इस हिसाब से उनकी सैलरी में सीधे 2,208 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

केंद्रीय कर्मियों को भी मिल सकता है तोहफा

छत्तीसगढ़ सरकार ने जहां राज्य के कर्मचारियों के लिए DA Hike का ऐलान कर दिया है। तो वहीं केंद्र सरकार भी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी में है और सूत्रों से मिली खबरों की मानें, तो केंद्रीय मंत्रिमंडल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फिर अब तक कर्मचारियों को मिलने वाला 50 फीसदी डीए 53 फीसदी हो जाएगा।

नाखून उखाड़े, करंट लगाया…, रूह कंपा देगी राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

आम तौर पर केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के डीए (DA Hike) में संशोधन करती है। इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA Hike का तोहफा दिया था। इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया था। अगर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है, तो फिर इसका लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय कर्चारियों की डीए में 24 मार्च 2024 को बढ़ोतरी की गई थी।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnu Dev Saidearness allowancesNational news
Previous Post

नाखून उखाड़े, करंट लगाया…, रूह कंपा देगी राम गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Next Post

विधायक थप्पड़ कांड मामले में बड़ा एक्शन, अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह समेत 40 पर FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Yogesh Verma

विधायक थप्पड़ कांड मामले में बड़ा एक्शन, अवधेश सिंह और पुष्पा सिंह समेत 40 पर FIR

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
wax

इस तरह से करें वैक्सिंग, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

01/05/2026
सुरेश भैय्याजी जोशी

राम मंदिर का निर्माण हिंदुस्तान की अस्मिता का प्रतीक : भैय्याजी जोशी

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version