नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। कुछ दिन पहले वह पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में वेकेशन मनाकर मुंबई वापस लौटी हैं। हाल ही में करीना को सैफ अली खान के साथ स्पॉट किया गया है जहां वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
सारा और वरुण धवन की मूवी कुली नंबर वन का गाना ‘हुस्न है सुहाना’ हुआ लॉन्च
तस्वीरों में करीना कपूर लैवेंडर कलर की ड्रेस में दिखीं। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस पहन रखे थे। वहीं सैफ अली खान सिम्पल व्हाइट कुर्ता और ब्लू लोफर्स में दिखाई दिए। करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
करीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने बताया कि वह सैफ अली खान और तैमूर अली संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पालमपुर में कुछ दिन रिलैक्स करने के बाद मुंबई वापस लौट रही हैं। तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन लिखा, ‘बाय बाय पालमपुर क्या शानदार अनुभव रहा और हैल्लो मुंबई। मैं घर आ रही हूं।’