• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, आठ विकेट से मात देकर तोड़ा भारत का सपना

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
newzealand won the match

newzealand won the match

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट की वर्ल्ड चैम्पियन बन गई है। उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पहली ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

न्यूजीलैंड 139 रनों के लक्ष्य को 45.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल किया। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने नाबाद 52 रन बनाए। विलियमसन को अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (नाबाद 47 रन) का अच्छा साथ मिली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से आर. अश्विन ने न्यूजीलैंड के दोनों विकेट झटके।

NEW ZEALAND ARE THE INAUGURAL ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP WINNERS 🎉#WTC21 Final | #INDvNZ | @BLACKCAPS pic.twitter.com/HMIaYI32Az

— ICC (@ICC) June 23, 2021

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम संभलकर शुरुआत की। टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने 33 रन जोड़े। रविचंद्रन अश्विन ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम लैथम (9) को ऋषभ पंत के हाथों स्टंप्स कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

उन्होंने इसके बाद दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे (19) को भी अपना शिकार बनाया। कॉनवे के आउट होने के बाद रॉस टेलर और केन विलियमसन ने मोर्चा संभाला। टेलर ने आक्रामक बैटिंग करते हुए दबाव हटाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

इससे पहले भारत ने सुबह 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसके दो विकेट दिन के पहले ही घंटे में गिर गए। कप्तान विराट कोहली (29 गेंदों पर 13 रन) और चेतेश्वर पुजारा (80 गेंदों पर 15 रन) काइल जेमिसन का शिकार बने।

दूसरे सत्र में भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत की पारी में रोहित शर्मा ने 30 रन, शुभमन गिल ने 8, रवींद्र जडेजा ने 15, रविचंद्रन अश्विन ने सात, मोहम्मद शमी ने 13 और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि ईशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत की दूसरी पारी 170 रनों पर सिमटी और उसने कीवी टीम को 139 रनों का लक्ष्य दिया।

Tags: cricket newsnewzealand won the matchWorld Test Championship
Previous Post

आतंकियों ने दुकानदार को गोली मारकर की हत्या, तलाश जारी

Next Post

अराजक तत्वों ने तोड़ी मस्जिद, पुलिस बल तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Imran Masood
Main Slider

भगत सिंह को बताया हमास… इमरान मसूद के बयान पर मचा हंगामा

24/10/2025
Madrasa demands virginity test from 13-year-old student
Main Slider

मदरसे की शर्मनाक मांग: कहा– पहले बच्ची का ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’ लेकर आओ

24/10/2025
Nominee
Business

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! अब 4 नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे, उत्तराधिकार और क्लेम में बढ़ेगी पारदर्शिता

24/10/2025
Burning Bus
Main Slider

बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत

24/10/2025
Banana Cheela
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर ये डिश

23/10/2025
Next Post

अराजक तत्वों ने तोड़ी मस्जिद, पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने​ रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

28/07/2020
jails

जेल की सलाखें बनेंगी वंश बढ़ाने की गवाह, इस राज्य से हुई शुरुआत

13/10/2022
Tarakishore Prasad

ताराकिशोर प्रसाद बोले- अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version