• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूर्वांचल को मथेंगे सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/04/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पूरे पूर्वांचल में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पूरे पूर्वांचल को जनसभाओं के माध्यम से मथेंगे । निकाय चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक बने मुख्यमंत्री ने जीत के लिए खुद आगे बढ़कर कमान संभाली है। मुख्यमंत्री की दो जनसभाएं वाराणसी में भी होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विभिन्न कार्यक्रम भी इस दौरान प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  के कार्यक्रम को लेकर बुधवार शाम पार्टी के महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी के केंद्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक भी हुई।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी कोई भी चुनाव चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, या विधान सभा चुनाव या फिर नगर निकाय चुनाव, सभी को गंभीरता से लेती है और सभी चुनावों में विजय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ती है। क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 29 अप्रैल को सायंकाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की शिवपुर के मिनी स्टेडियम में जनसभा एवं 01 मई को भी दूसरी जनसभा प्रस्तावित है।

दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 28 अप्रैल को नगर निकाय चुनाव को लेकर वाराणसी जिले एवं महानगर में होने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग अलग संयोजक बनाए गये है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 अप्रैल, शुक्रवार को अपरान्ह एक बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर युवा- सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विकास नहीं, विभाजन करते हैं कांग्रेस व जेडीएस: सीएम योगी

इस कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री संजय सोनकर को संयोजक बनाया गया है। इसी दिन अपराह्न 3 बजे मौर्या सुसवाही में चाय पर चर्चा करेंगे । इस कार्यक्रम का संयोजक प्रकाश राय को बनाया गया है। मौर्या इसी दिन शाम को 4 बजे बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन में सेवा भारती, काशी प्रांत द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक ,जाणता राजा का मंचन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद गंगापुर बाजार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनसभा को संबोधित करेंगें। इस कार्यक्रम का संयोजक कुमार सिद्धार्थ को बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 7.30 बजे मवईया सारनाथ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका संयोजक सुजीत मौर्या को बनाया गया है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मौर्य रात्रि 9 बजे कोनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे ।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा, लगे ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे

Next Post

निकाय चुनाव से पहले पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025 : ODOP प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

20/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
Notorious criminal Balram Thakur killed in encounter
Main Slider

अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

20/09/2025
Next Post
Illegal Arms Factory

निकाय चुनाव से पहले पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

car bomb blast

सोमालिया के रेस्तरां में बम धमाका, तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

10/09/2020
arrested

25 हजार के इनामी सहित 6 बदमाश गिरफ्तार

26/04/2022
lohri

शादी के बाद पहली बार मना रहे हैं लोहड़ी, तो गलती से भी न करें ये काम

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version