• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: कांगेस ने जारी की 15 प्रत्याशियोंं की सूची, देखें पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
11/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निगम चुनाव (Nikay Chunav) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने पार्षद प्रत्याशियोंं की सूची जारी कर दी है। इसमें 15 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी के मौजूदा पांच में से चार पार्षदों को टिकट दिया गया है। एक मौजूदा पार्षद का नाम पहली सूची से गायब है। जिनका नाम नहीं उनकी दो दिन से भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है। अगली सूची बुधवार को आने की संभावना है।

जिन चार मौजूदा पार्षदों को टिकट दिया गया है, उनमें मालवीय नगर वार्ड की पार्षद ममता चौधरी भी हैं। ममता लगातार तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और चौथी बार चुनाव लड़ेगी। गोमतीनगर वार्ड के कौशल शंकर पांडेय को फिर टिकट मिला है। वह लगातार दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में लगातार दो बार से कांग्रेस जीत रही है। पहली बार मुकेश सिंह चौहान जीते थे। उसके बाद सीट महिला हुई तो पिछली बार मुकेश की पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अब सीट अनारक्षित हो गई है, ऐसे में अब मुकेश को टिकट दिया गया है।

रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड से लगातार पांच बार से गिरीश मिश्र के परिवार का कब्जा है। चार बार गिरीश पार्षद रहे और 2006 के चुनाव में जब सीट महिला हुई थी तब गिरीश की पत्नी संध्या मिश्रा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं थीं। अब सीट फिर महिला हो गई और टिकट भी गिरीश के घर में ही गया है। 2012 मेंं लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बने शैलेंद्र तिवारी को फिर पार्टी ने टिकट दिया है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे।

इनके अलावा जिन 10 लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है, उनमें पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता हैं और कुछ नए चेहरे भी हैं। इनमें गुरु नानक नगर वार्ड से पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से सीमा पाल, महाराजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड से सुषमा भार्गव, राजाजीपुरम से गीता श्रीवास्तव, महाराजा बिजली पासी प्रथम से नाजिया बेगम, जानकीपुरम तृतीय वार्ड से मोहम्मद शमीम, बाबू जगजीवन राम वार्ड से किरन शर्मा, हजरतगंज वार्ड से सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, चिनहट वार्ड से अशफाक लाला व राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से सलोनी केसरवानी को टिकट दिया गया है।

आठ जीतकर आए थे पांच ही बचे

नगर निगम के पिछले चुनाव में 110 सीटों में महज आठ पर कांग्रेस के पार्षद जीते थे अब उतने भी नहीं हैं। ओम नगर के पार्षद राजेंद्र सिंह गप्पू और राजाबाजार वार्ड की पार्षद शहनाज की मृत्यु हो गई तो गोलागंज-पीरजलील वार्ड के पार्षद मोहम्मद हलीम सपा में चले गए।

आज का नया भारत नए बदलावों की ओर अग्रसर: सीएम धामी

एक दिग्गज कांग्रेसी नागेंद्र सिंह चौहान ने तो पिछले चुनाव से पहले ही पंजा छोड़ कमल पकड़ लिया था। वह पिछले पांच चुनावों से हजरतगंज और राजारामोहन राय सीट पर अपनी बहन मंजू सिंह के साथ जीत दर्ज करते आ रहे हैं। ऐसे में नागेंद्र गए तो कांग्रेस को दो सीट का झटका भी दे गए थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव में महात्मा गांधी वार्ड से एक और कांग्रेसी पार्षद अमित चौधरी पंजा छोड़ कमल पकड़ने को बेताब हैं। जानकार कहते हैं कि यही वजह है कि उनका नाम भी पहली सूची में नहीं आया है।

Tags: congress candidates listElection newsLucknow Newsnagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023UP Nikay Chunavup nikay chunav 2023
Previous Post

आज का नया भारत नए बदलावों की ओर अग्रसर: सीएम धामी

Next Post

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
mobile phone

उप्र में वायरलेस की तरह प्रयुक्त होगा मोबाइल फोन, बाराबंकी से होगी शुरुआत

यह भी पढ़ें

Arrested

मजार की चादर जलाने वाले दो भाई गिरफ्तार, अभियुक्तों ने सिर पर पहना था भगवा गमछा

25/07/2022
महिला की हत्या में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

औरैया : जिस महिला की हत्या में पांच लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा, वह अमृतसर में मिली

12/09/2020
Share Market

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव

06/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version