• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/05/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 (Nikay Chunav) के प्रथम चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। प्रयागजराज जनपद में मतदान केन्द्रों के सभी बूथों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता बिना भय के मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बीच करेली में तीन महिलाओं को फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के अंतर्गत चल रहे मतदान प्रक्रिया के बीच करेली के लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर मतदान केन्द्र पर फर्जी आधार कार्ड लेकर वोट डालने पहुंची तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों का आधार कार्ड बरामद कर पूछताछ की जा रही है। सीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि तीन महिलाओं को पकड़ा गया है। फर्जी वोट डालने में तीनों नाकाम रहीं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सही जानकारी न मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

फर्जी आधार कार्ड

विपक्षी दल अपना संतुलन खो चुके हैं : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आज सुबह नौ बजे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग सिविल लाइन्स के गर्ल्स हाई स्कूल एण्ड काॅलेज वोट देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रयागराज का मुख्य मुद्दा 2025 होने वाले महाकुंभ प्रमुख रूप से है। महाकुंभ के मद्देनजर इस निकाय चुनाव का बड़ा महत्व है। क्योंकि प्रयागराज शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना और महाकुंभ परियोजना के तहत आमूल-चूल परिवर्तन होने हैं। जिसको लेकर शहर की जनता काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल पूरी तरीके से अपना संतुलन खो चुके हैं।

अधिकारी ले रहे मतदान केन्द्रों का जायजा

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गुरूवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान के अवसर पर आदर्श पिंक बूथ मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज व सीएवी इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बने केन्द्रों का तथा अति संवेदनशील बूथों मजीदीया इस्लामिया इंटर कॉलेज व दौलत हुसैन मुस्लिम इंटर कॉलेज बने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधितों को निर्देशित करते रहे।

Tags: niaky chunavPrayagraj News
Previous Post

ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स को पहली बार मिला पुलिस भर्ती में मौका, फिजिकल टेस्‍ट में इतने हुए पास

Next Post

40 वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे पांच साल में हमारी सरकार ने करके दिखाया: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Yogi in Siddharth Nagar

40 वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे पांच साल में हमारी सरकार ने करके दिखाया: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sarees

बॉडीशेप के अनुसार चुनें साड़ी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

20/12/2025
anushka virat

RCB टीम के साथ अनुष्का ने विराट कोहली का बर्थडे किया सेलिब्रेट

05/11/2020
cow

गोवंश की गणना कराएगी योगी सरकार

06/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version