• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास का हर कार्य जनता की सुविधा और सम्मान के लिए समर्पित है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
01/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने जनपद प्रवास के दौरान बदलापुर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर जनसमुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति, इंटरलॉकिंग मार्ग, ओपन जिम, पुस्तकालय, पार्क व मूर्ति स्थापन, सीवरेज, जल निकासी, नाला निर्माण और सीसी रोड निर्माण जैसे जनसुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में बाबूगंज में नए विद्युत सबस्टेशन बनाने की घोषणा की।

बदलापुर महोत्सव के मंच से मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि जनभावनाओं, सामाजिक एकता और विकास का संगम है। उन्होंने कहा कि जौनपुर सदियों से संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा की धरती रही है, और आज यह महोत्सव उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह बताता है कि जनता की एकजुटता और प्रशासन की प्रतिबद्धता मिलकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई दे सकती है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सम्मान से जुड़ी सामाजिक पहल है। इस योजना के माध्यम से सरकार न केवल आर्थिक सहयोग कर रही है, बल्कि समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दे रही है।प्रभारी मंत्री ने सामूहिक विवाह की राशि एक लाख करने पर मा. मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर जनपद, हर नगर और हर गांव विकास और स्वावलंबन का मॉडल बने। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद का हर क्षेत्र अब तेजी से बदल रहा है — सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निरंतर कार्य हो रहे हैं।

ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बदलापुर महोत्सव जैसी पहलें सांस्कृतिक गौरव और विकास की भावना को एक साथ जोड़ती हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह का संचार करते हैं।

Tags: ak sharma
Previous Post

बिना वजह कनेक्शन काटने वालों को करें सस्पेंड… जनप्रतिनिधियों की शिकायतो पर ऊर्जा मंत्री का रुख सख्त

Next Post

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
CM Dhami

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Girls with number 2 get cheated in relationships

पति करता हैं दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट, इस तरह संभाले स्थिति

10/01/2025
arrested

50 लाख के नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

28/11/2021
Transfer

यूपी में 11 IPS अधिकारी ट्रांसफर, तरुण गाबा आईजी लखनऊ

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version