• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OBC आरक्षण बगैर नहीं होंगे यूपी में निकाय चुनाव: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव-2022 (Nikay Chunav) के सम्बंध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ द्वारा निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को लेकर आज आये फैसले पर प्रदेश सरकार ने साफ कह दिया है कि बिना ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) को पूरा किये बगैर उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव सम्पन्न नहीं कराये जाएंगे।

इस सम्बंध में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने साफ कहा है कि ओबीसी को बिना आरक्षण दिये उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव-2022 नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव-2022 के सम्बंध में तथा ओबीसी आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय में विपक्षियों द्वारा याचिकाएं दाखिल की गयी थी, जिसमें आज मंगलवार को उच्च न्यायालय का निर्णय आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायालय के निर्देशानुसार आरक्षण के सम्बंध में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा करेगी तथा इस सम्बंध में आयोग भी गठित करेगी और ओबीसी को आरक्षण देने के पश्चात ही प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानूनी पहलुओं का भी गम्भीरता से अध्ययन किया जायेगा और वकीलों से भी सलाह-मशविरा होगा, जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय में भी इसके लिए अपील की जायेगी।

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, बिना OBC आरक्षण के होंगे इलेक्शन

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की गयी याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं द्वारा स्वयं भी मांग की गयी थी कि प्रदेश के 2022 के निकाय चुनाव को बगैर ओबीसी आरक्षण के ही पूरा करा लिया जाय, ऐसा आदेश कर दिया जाय। सभी को मालूम है कि निकाय चुनाव के खिलाफ कोर्ट में किस पक्ष के लोगों ने अपील दायर की थी।

उन्होंने कहा कि 05 दिसम्बर, 2022 को प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव के लिए जारी की गयी अधिसूचना में ओबीसी को सभी पदों पर 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar nikay chunavOBC reservation
Previous Post

सीएम योगी से मिलीं प्रदेश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट सानिया

Next Post

अगले साल यूपी में होगा युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.
Main Slider

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

09/05/2026
Next Post
National University Games

अगले साल यूपी में होगा युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ

यह भी पढ़ें

surbhi

नागिन बनीं सुरभि चंदना की एक-एक साड़ी है कमाल

13/11/2020
Yogi

बुधवार को नया इतिहास रचेगी योगी सरकार, 9 जुलाई को प्रदेश में एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे, 52.43 करोड़ पौधे तैयार

08/07/2025
credit card

आदत में शुमार है ये 5 गलतियां तो न करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version