Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयक्राइम

अफगानिस्तान में दर्दनाक हादसा : सेना के हवाई हमले में 12 बच्चों की मौत

अफगानिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने सेना की ओर से देश के पूर्वोत्तर प्रांत ताखर में किए गए हवाई हमले में 12 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है। अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जालमय खलीलजाद ने रविवार को टि्वटर पर यह जानकारी दी।

श्री खलीलजाद ने ट्वीट किया, “यह एक भयावह हादसा है। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से यह हादसा केवल ताखर प्रांत तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश में तालिबान आम नागरिकों को निशाना बनाकर कार बम धमाके, आईईडी और अन्य हमले करता है। अफगानिस्तान के लश्कर गाह और अन्य क्षेत्रों से आम नागरिकों को मजबूर होकर अपना घर छोड़ना पड़ा है। हम इस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”

मुंबई में ड्रग्स को लेकर एनसीबी की छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच जल्द से जल्द शांति बहाल करने के लिए अमेरिका हर संभव प्रयास कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में अफगानिस्तान की सेना ने ताखर प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमला किया था। यह हमला जहां हुआ था वहां एक धार्मिक स्कूल और मस्जिद थी। इसी हमले में कई बच्चे मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button