• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

35 लाख कीमत के अवैध गांजे के साथ नौ अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद में एसओजी सर्विलांस सेल व थाना कमासिन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर लगभग 35 लाख कीमत के 286 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मध्यप्रदेश के रास्ते उड़ीसा से गांजा तस्करी करके लाते थे और मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और बिहार में अवैध गांजे की बिक्री करते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एसओजी व थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त होने वाले एक ट्रक एक बोलोरो एक इको स्पोर्ट कार बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक बिहार का और एक मध्य प्रदेश का है। शेष सभी अभियुक्त जनपद बांदा के निवासी हैं। पकड़े गए दो अभियुक्तों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि थाना कमासिन पुलिस को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गिरोह एक ट्रक में उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए कमासिन के रास्ते राजापुर (चित्रकूट) को जाने वाला है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुये थाना कमासिन पुलिस और एसओजी बताये हुये स्थान पर पहुंची तो जामू तिराहे पर एक ट्रक खड़ा था। जिसमें से कुछ व्यक्ति बोरी में सामान ट्रक से उतारकर एक बोलेरो और इको स्पोर्ट कार में लाद रहे है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मानते हुये घेराबन्दी कर सभी व्यक्तियों और वाहनो को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी करने पर पाया गया कि सभी बोरियों में अवैध गांजा भरा हुआ है जिसका वजन करने पर माप 286 किलोग्राम थी। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि वे ये गांजा उड़ीसा से ला रहे है तथा इसे वे फुटकर में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 12 से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेन्द्र पटेल उर्फ बाला पुत्र राजाराम,हरिशंकर पटेल पुत्र राजेन्द्र पटेल,कमल किशोर पटेल पुत्र राजेन्द्र पटेल, सतीश कुमार पटेल पुत्र राजकुमार सभी नि. पल्हरी थाना बिसण्डा, धनश्याम गुप्ता उर्फ पिन्टू पुत्र रामलाल नि. गोड़ा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट, वीरेन्द्र गुप्ता पुत्र सालिगराम नि. कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा, कुलदीप कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव नि. कस्बा व थाना बिसण्डा,राजेश सैनी पुत्र रामनिहोर नि. भमरा थाना सेमरिया जनपद रींवा (म.प्र.) व महेश चौधरी पुत्र बबन नि. तेलारी थाना चेनारी जनपद रोहतास (बिहार) शामिल हैं।

Tags: banda newscrime news
Previous Post

डांसर के दोस्त ने की थी आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Next Post

मुंडन संस्कार में आए तीन किशोरों की नदी में डूबने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी पीसीएस-2024 परिणाम घोषित: 932 अभ्यर्थी सफल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

30/03/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में पुलिस का ‘मेगा’ फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS बदले, देखें पूरी लिस्ट

30/03/2026
UP Police
Main Slider

यूपी में अब इन 31 मामलों में सीधे दर्ज नहीं होगी FIR, DGP का सर्कुलर जारी

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

30/03/2026
Next Post
Four children drowned in the pond

मुंडन संस्कार में आए तीन किशोरों की नदी में डूबने से मौत

यह भी पढ़ें

Air Force Chief

दोनों फ्रंट पर एक साथ जंग के लिए भारत तैयार : वायुसेना प्रमुख

05/10/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

26/06/2023
Interntional Women's Day

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में संगिनी सुधा पढ़ा रहीं परिवार नियोजन का पाठ, कराईं 100 महिलाओं की नसबंदी

07/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version