Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनजर नौ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

डीजीपी एच सी अवस्थी

उप्र डीजीपी एच सी अवस्थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी ने कोविड-19 संक्रमण की चुनौतीपूर्ण अवधि में आने वाले दिनों में विभिन्न त्यौहारों एवं प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धों के सिलसिले में नौ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को छह अगस्त तक स्थानीय अधिकारियों का मार्गदर्शन कराये जाने के लिए निर्देश दिये हैं।

राहुल ने पीएम मोदी से पूछे 3 सवाल, 5 राफेल विमान बेड़े में शामिल होने पर IAF को दी बधाई

पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया इन नौ अधिकारियो में आशुतोष पाण्डेय अपर पुलिस महानिदेशक(अभियोजन) को अमेठी, अशोक कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) को गोण्डा।

राम कुमार अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, पी0ए0सी0(मध्य जोन) बहराइच, विजय प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक, फायर सर्विस को सुलतानपुर, पीयूष मोर्डिया पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, को अम्बेडकरनगर ,ए0के0 राय पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र को बस्ती, विजय भूषण पुलिस महानिरीक्षक,भर्ती बोर्ड को बाराबंकी चन्द्र प्रकाश(द्वितीय) पुलिस उप महानिरीक्षक, पीटीएस उन्नाव को महराजगंज तथा आर के भारद्वाज पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशासन, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version