• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO के बाद अब नीति आयोग ने की योगी माडल की तारीफ

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
NITI Aayog praises Yogi model

NITI Aayog praises Yogi model

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के बाद देश के नीति आयोग ने भी कोविड प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मॉडल की जमकर तारीफ की है।

आयोग ने यूपी के इस मॉडल को अन्य राज्यों के लिए नज़ीर बताया है। नीति आयोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में दो महत्वपूर्ण ट्वीट किए गए हैं। नीति आयोग ने एक ट्वीट में कोरोना मरीजों का पता लगाने और संक्रमण का फैलाव रोकने के किए उन्हें होम आइसोलेट करने के लिए चलाए गए ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) के महाभियान की सराहना की है तो दूसरे में यूपी के ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम की। नीति आयोग की टिप्पणी ने कोरोना को काबू में करने में योगी सरकार की नीति-रणनीति पर एक तरह से मुहर भी लगा दी है।

गुरुवार देर शाम आयोग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के 97 हजार से अधिक गांवों में घर-घर जाकर कोरोना संक्रमित का पता लगाने और उन्हें आइसोलेट करने के महाभियान को अन्य राज्य भी दोहरा सकते हैं। इस ट्वीट में यह भी बताया गया है कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का यह यूपी मॉडल कोरोना को काबू करने में बेहद प्रभावशाली सिद्ध हो रहा है।

उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य

अपने एक अन्य ट्वीट में नीति आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को हाथोंहाथ लिया। इस संबंध में आयोग ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम बेहद प्रशंसनीय है। यूपी ने ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए एक ऐसा डैशबोर्ड तैयार किया है जिसके जरिए ऑक्सीजन टैंकरों की रियल टाइम लोकेशन पता लगा सकते हैं। इससे तत्परता से और बेहतर ऑक्सीजन आवंटन संभव हुआ है। नतीजे के रूप में यह आंकड़े हैं कि पहले जहां 250 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता हो पा रही थी, अब 1000 मीट्रिक टन होने लगी है।

वास्तव में कोरोना का फैलाव रोकने के ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के फार्मूले से प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से थमने लगी है। पिछले 12 दिन में एक्टिव केस की संख्या में एक लाख से अधिक की कमी इस बात की तस्दीक है। इसके साथ ही संक्रमितों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन को लेकर शुरुआती दिक्कत भी अब समाप्त हो गई है।

Tags: cm yogiNITI Aayog praises Yogi modelYogi News
Previous Post

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजेक कर लूटपाट करने वाले दो वांछित आरोपित गिरफ्तार

Next Post

पैरों में बेड़ियां व बेड में बांधकर कैदी हो रहा उपचार, वीडियो वायरल

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
prisoners tied in legs

पैरों में बेड़ियां व बेड में बांधकर कैदी हो रहा उपचार, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

मीराबाई ने भक्ति की अमृतधारा से भारत की चेतना को सींचा: सीएम शर्मा

10/08/2024

अंकिता ने रोमांटिक फोटो शेयर की, बोलीं- वादा रहा…

12/10/2021
rape

पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version