• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए मॉडल को केंद्र सरकार ने भी अपनाया है। इस बारे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अनिवार्य रूप से ऑक्सीजन कंटेनर्स, टैंकर्स और अन्य वाहनों में वेहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के आदेश दिए हैं। इन टैंकर्स की जीपीएस के माध्यम से उचित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कोई डायवर्जन या विलंब तो नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता बढ़ने पर तकनीकी का सहयोग लेने का आदेश दिया था, जिसके बाद अप्रैल के मध्य में ही सीएम योगी ने ‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’ नामक डिजीटल प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। यह प्लेटफॉर्म प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन और गृह विभाग के सहयोग से तैयार किया है। इसके लिए वेब पोर्टल लिंक तैयार किया गया है, जिसे ऑक्सीजन सप्लाई चेन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी प्रयोग करते हैं। साथ ही ऑक्सीजन टैंकर को जीपीएस आधारित प्रणाली से भी जोड़ा गया, ताकि उनकी रियल टाईम लोकेशन पता चल सके।

योगी सरकार के भगीरथ प्रयास से, काशी में 2021 में ही मां गंगा होगी प्रदूषण मुक्त

इस तकनीकी का यह लाभ हुआ कि पोर्टल पर ऑक्सीजन आपूर्ति में लगे वाहनों की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करते हुए वाहन को नजदीकी अस्पताल के लिए रवाना किया जाने लगा, इससे एक ओर संबंधित अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग समय से पूरी हुई और संबंधित वाहन के पहुंचने में लगने वाले समय की भी बचत हुई। इन प्रयासों से प्रदेश में रोजाना आमतौर पर 350 मीट्रिक टन होने वाली ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़कर 1050 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है।

यूपी मॉडल को अन्य राज्यों ने भी किया लागू

देश के दूसरे राज्यों को भी यूपी मॉडल की जब जानकारी हुई, तो उन्होंने राज्य सरकार से संपर्क साधा। बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र आदि ने गहरी रुचि भी दिखाई। उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन ट्रैकिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। कंसल्टेंटमनीष त्यागी बताते हैं कि बिहार ने हमने इस सिस्टम को लागू कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी बातचीत अंतिम दौर में है।

‘विशेष नियंत्रण कक्ष’ बनाकर लगातार हो रही निगरानी

गृह विभाग में एक ‘विशेष नियंत्रण कक्ष’ बनाकर ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति के सम्बन्ध में लगातार निगरानी की जा रही है। इसमें गृह विभाग को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और परिवहन विभाग भी सहयोग कर रहा है। इन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी विशेष नियंत्रण कक्ष में कार्यरत हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

योगी सरकार के भगीरथ प्रयास से, काशी में 2021 में ही मां गंगा होगी प्रदूषण मुक्त

Next Post

नदियों में प्रवाहित हो रहे शवों के मामले की न्यायिक जांच हो : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Next Post
ajay kumar lallu

नदियों में प्रवाहित हो रहे शवों के मामले की न्यायिक जांच हो : लल्लू

यह भी पढ़ें

cm tirath singh rawat

सीएम तीरथ ने महिलाओं को दी सौगात, कुंभ और पूर्णागिरि में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

08/04/2021
jhanvi kapoor

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटो, किया ये खुलासा

17/07/2021

अखिलेश यादव किसी रैली या कार्यक्रम में नहीं लेंगे हिस्सा, जानें क्यों लिया ये फैसला

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version