Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घट गया नितिन गडकरी और शिवराज चौहान का कद, बीजेपी संसदीय बोर्ड से हुए बाहर

parliamentary board

parliamentary board

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। गडकरी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटाया गया है।

बीजेपी संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बोर्ड से हटाया गया है तो वहीं बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

ये हैं संसदीय बोर्ड (Parliamentary Board) के सदस्य

जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)

नरेंद्र मोदी

राजनाथ सिंह

अमित शाह

बीएस येदियुरप्पा

सर्बानंद सोनोवाल

के लक्ष्मण

इकबाल सिंह लालपुरा

सुधा यादव

बीएल संतोष (सचिव)

सीएम योगी ने पदाधिकारियों संग की बैठक, बोले- विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है। इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को जगह मिली है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस समिति में जगह नहीं मिली है।

केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)

नरेंद्र मोदी

राजनाथ सिंह

अमित शाह

बीएस येदियुरप्पा

सर्बानंद सोनोवाल

के लक्ष्मण

इकबाल सिंह लालपुरा

सुधा यादव

सत्यनारायण जटिया

भूपेंद्र यादव

देवेंद्र फडणवीस

बीएल संतोष (सचिव)

वी श्रीनिवास (पदेन)

Exit mobile version