Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

400 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए नितिन गडकरी ने बदल दिया हाइवे का नक्शा

नितिन गडकरी

400 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए नितिन गडकरी ने बदल दिया हाइवे का नक्शा

सांगली। 400 साल पुराना यह बरगद का पेड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन निर्माणाधीन हाइवे का सर्विस रोड उस पेड़ के पास से गुजरता है। इसलिए यह पेड़ काटकर रोड बनाई जा रही थी। मगर पर्यावरणवादी कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया।

विरोध बढ़ता देख पेड़ के बारे में जब राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को अवगत कराया गया, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की और इस पेड़ को बचाने की मांग की।

आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहा है चीन, नॉर्थ-ईस्ट में भारत को विद्रोह की चिंता

आदित्य ठाकरे से बात करने के बाद नितिन गडकरी ने इस पेड़ को बचाने के लिए हाइवे के नक्शे में ही बदलाव करके ये प्रोजेक्ट पूरा करने का आदेश दिया है।

बता दें कि निर्माणाधीन रत्नागिरी- नागपुर हाइवे नंबर 166 सांगली जिले के भोसे गांव के पास से गुजर रहा है। सांगली के पर्यावरण वादी कार्यकर्ताओं ने पेड़ काटने का विरोध किया था। सोशल मीडिया, न्यूज मीडिया में यह विरोध इतना फैल गया कि राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसमें दखल दिया। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात करके इस पुराने पेड़ को बचाने की गुजारिश की।

गैंगस्टर विकास दुबे ने फरारी के दौरान भाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख रुपए

चार एकड़ में फैला है ये 400 साल पुराना बरगद का पेड़ नितिन गडकरी ने अपने डिपार्टमेंट के अधिकारियों से बात करके इस हाइवे के आरेखन में तब्दीली करके बरगद के इस 400 साल पुराने पेड़ को बचाने को कहा है और आखिरकार यह पेड़ बच गया है।

Exit mobile version