Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश कुमार ने की राज्यपाल से मुलाकात, पूर्व सीएम मांझी बोले- खेला होबे

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मंगलवार सुबह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से भेंट की थी, लेकिन कुछ ही घंटे बाद वह फिर राजभवन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के राजभवन जानें पर हर बार की तरह इस बार भी तेजी से चर्चा गरम हो गई। सुबह जब राज्यपाल से मिले थे तो राष्ट्रीय जनता दल के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साथ थे। इस बार राजभवन में वह उनके साथ नहीं गए। इस कारण चर्चा और तेज हो गई।

वैसे, दो दिन पहले राजद कोटे के तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की ही संभावना ज्यादा लग रही है। चूंकि मुख्यमंत्री के बारे में कोई टिप्पणी करने वाला नहीं। इसलिए अब तक यह सामने नहीं आ रहा है कि पक्के तौर पर क्या करने गए हैं। निकलें और कुछ बोलें इसी का इंतजार है।

राज्यपाल और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मुलाकात के बीच पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगला में कहते हैं खेला होबे, मगही में कहते हैं खेला होकतो, भोजपुरी में कहते हैं खेला होखी, बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं। उन्होंने 19 जनवरी को भी बिहार के सियासी हालात पर एक पोस्ट किया था।

म्यांमार सेना का विमान मिजोरम सीमा में क्रैश, छह घायल

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार

Exit mobile version