• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की ऑनलाइन ‘निश्चय संवाद’ रैली, पार्टियों के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगा ये चुनाव

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
nitish kumar

नितीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। कोरोना वायरस महामारी के बीच अक्तूबर- नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। कोविड-19 संकट के बीच देश में यह पहला चुनाव होगा। इस दौरान चुनाव बूथ पर सामाजिक दूरी के कड़े नियमों का पालन किया जाएगा।

वहीं, कोरोना के चलते राजनीतिक रैलियों के आयोजन पर पाबंदी लगी है, इसे ध्यान में रखते हुए बिहार में राजनीतिक पार्टियों ने वर्चुअल (आभासी) माध्यम का सहारा लिया है।  हालांकि, संबोधन के इस माध्यम की वजह से राजनीतिक पार्टियों के सामने कई चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं। इसमें सबसे बड़ी चुनौती राज्य की टेली-डेनसिटी का कम होना, इंटरनेट तक कम पहुंच और संचार के माध्यमों तक लोगों की पहुंच का कम होना है।

कोरोना काल में पितृपक्ष मेला हुआ रद्द, चोरी-छिपे पिंडदान करा रहे पंडा

ये तीनों माध्यम अभियान में संभावित मतदाताओं तक पहुंचने में एक चुनौती हैं और उन तक पहुंचना अप्रत्यक्ष संचार और डिजिटल उपकरणों पर निर्भर करेगा। ये चुनौतियां कोरोना से पहले होने वाले चुनावों के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं से भी ज्यादा बड़ी हैं।  यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली, लालू-राबड़ी के राज पर साधा निशाना

बिहार में टेली-डेनसिटी (किसी दिए गए क्षेत्र में प्रति 100 लोगों पर टेलीफोन कनेक्शन की संख्या) सबसे कम है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार बिहार में टेली-डेनसिटी 59 है, जबकि देश में यह संख्या 89 है।

ट्राई के डाटा के अनुसार, बिहार में इंटरनेट की पहुंच 2019 के अंत तक प्रति 100 लोगों पर 32 ग्राहक है, जबकि देशभर का औसत 54 है। ये भारत के 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में सबसे कम है। वहीं, बिहार के ग्रामीण इलाकों में प्रति 100 लोगों पर केवल 22 इंटरनेट ग्राहक हैं। ग्रामीण इलाकों में राज्य की 89 फीसदी आबादी रहती है।

संचार के माध्यमों तक पहुंच के मामले में भी बिहार की स्थिति बहुत दयनीय है। 2015-16 में किए गए चौथे राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार में 61 फीसदी महिलाओं और 36 फीसदी पुरुषों की जनसंचार माध्यमों तक पहुंच नहीं थी।

राज्यसभा चुनाव को लेकर योगी को लिखा पत्र, कहा – पीएम मोदी से बात करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली उतनी सफल नहीं हो पाई, जितनी मानी जा रही थी। दावा किया जा रहा था कि सीएम की वर्चुअल रैली को 26 लाख लोग देखेंगे। हालांकि, सीएम की रैली के बाद ये दावे धरे के धरे रह गए।

तकनीकी कारणों के चलते इस रैली की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हो पाई। इस रैली का आयोजन एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया, जिसमें अधिकतम रियल टाइम 4.5K (साढ़े चार हजार) लोग ही देखते हुए पाए गए।

Tags: biharBihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020bihar poll campaignbihar vidhansabha chunavCOVID-19Virtual rallyबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

राज्यसभा चुनाव को लेकर योगी को लिखा पत्र, कहा – पीएम मोदी से बात करें

Next Post

DRDO ने किया व्हीलर द्वीप से हाइपरसोनिक तकनीक का सफल परीक्षण

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Next Post
DRDO

DRDO ने किया व्हीलर द्वीप से हाइपरसोनिक तकनीक का सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें

MLA Vijay Mishra

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जेल बदली की अर्जी कोर्ट ने की खारिज

06/01/2021
bank closed

देश के इन इलाकों में आज से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

03/11/2021
पीएम मोदी PM Modi

दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है : पीएम मोदी

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version