• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीसराय में नीतीश बोले- मुझे सत्ता से हटाना चाहते है शराब माफिया

Desk by Desk
26/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार nitish kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जब से शराबबंदी की समीक्षा की बात कही है, तब से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है। हाल में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर इसको लेकर कई बार हमले किए हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक चुनावी सभा में कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को सख्ती से क्यों नहीं लागू करवा पाए? आज ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि बिहारी रोजगार के अभाव में मजबूरन शराब की तस्करी कर रहे हैं। अब इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सीधा जवाब देते हुए कहा है कि बिहार सरकार के शराबबंदी के फैसले से शराब माफिया और उनसे मिलीभगत रखने वाले लोग परेशान हैं और किसी भी हाल में उन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।

लालू राज में बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब : तेजस्वी

लखीसराय में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ बिहार में माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले असल में खुद धंधेबाज हैं और ये लोग ही इस कानून के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं। शराब माफिया चाहते हैं कि किसी तरह उन्‍हें सत्‍ता से हटाया जाए। उन्‍होंने कहा कि आज से पांच साल पहले और उससे पहले भी महिलाएं शराबबंदी की मांग करती थीं। हमने वादा किया था कि शराबबंदी लागू करेंगे। सरकार में आए तो कर दिया। अब इससे बौखलाए शराब माफिया उन्‍हें सत्‍ता से हटाना चाहते हैं।

मुख्तार अब्बास का सोनिया गांधी पर पलटवार, पूछा- क्या कांग्रेस देश विरोधियों के साथ है?

बता दें कि बिहार में शराबबंदी पर लाए गए विधेयक को सत्तापक्ष और विपक्ष ने सर्वसम्मति से पारित कर संवैधानिक दृष्टि से राज्य की जनता के प्रति जवाबदेही का अनूठा उदाहरण पेश किया था। पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी और उसके खरीद-बिक्री में बेतहाशा वृद्धि ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का अवसर दे दिया है। हालांकि, अब जेडीयू ने इस पर पलटवार किया है।

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने शराबबंदी को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि चिराग पासवान बहकने लगे हैं। भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि चुनाव और राजनीति का मतलब यह नहीं कि चिराग इतनी ओछी बात करें। मैं बिहार को 20 साल से जानता हूं। बिहार शराब की वजह से बर्बाद था। नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बादी से बाहर निकाला। चिराग को नीतीश कुमार से माफी मांगनी चाहिए।

Tags: Bihar Assembly 2020Bihar Assembly ElectionBihar electionbihar election newsbihar newsNational newspolitical newsबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

लालू राज में बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब : तेजस्वी

Next Post

दिल्ली-NCR हो सकता है प्रदूषण मुक्त, CSIR ने विकसित की एक नयी तकनीक

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Next Post
air pollution

दिल्ली-NCR हो सकता है प्रदूषण मुक्त, CSIR ने विकसित की एक नयी तकनीक

यह भी पढ़ें

murder

देवर से करवाई पति की हत्या, 25 दिन बाद पत्नी ने कबूला गुनाह, प्रेमी संग हुई गिरफ्तार

06/11/2020
hair

सिल्की बालों के लिए जादू है ग्लिसरीन, ऐसे करें इस्तेमाल

05/07/2025
Actress Divya Khosla Kumar trolled for removing mask

मास्क हटाने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version