• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2024 तक यूपी का कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा : शिवराज

Writer D by Writer D
19/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साढ़े सात वर्षों की मोदी और पांच साल की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भजपा ने गोरक्ष प्रान्त के जन विश्वास यात्रा की शुरुआत बलिया से रविवार को किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित टीडी कॉलेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश, देश के विकास का इंजन है। यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस राज्य को सपा ने बदनाम कर दिया था, चारों तरफ गुंडों का राज था। लोगों को ये गुंडे गोलियों से भूनते थे। कहा कि इन गुंडों का मैं नाम नहीं लूंगा नहीं तो नहाना पड़ेगा। आज ये गुंडे थर-थर कांपते हैं। जेल से बेल भी नहीं लेते। जिस राज्य में दुनिया को चलाने की ताकत थी, उसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुंठित कर दिया था।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे उत्तम प्रदेश बनेगा। जंगल के शिकारी की कहानी सुनाते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि भांजे-भांजियों, बबुआ आएंगे और फ्री के वादे करेंगे। इनके झांसे में मत आना।

पाप के बोझ से मुक्ति के लिए नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी ने भारत की दशा और दिशा बदल दी है। आज पूरी दुनिया में मोदी का सम्मान है। मुख्तार और अतीक का बिना नाम लिए कहा कि ये उत्तर प्रदेश के बोझ थे। कहा कि भाजपा और बाकी पार्टियों में अंतर है। कांग्रेस और सपा का नाम लेते हुए कहा कि इन दलों में परिवार के ही लोग नेता बनते हैं। मोदी और योगी साधारण परिवारों से लोग भाजपा के नेता बनते हैं। वंशवाद को भाजपा ने पूरी तरह से निर्मूल किया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी की संज्ञा दिए जाने को विस्तार देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ। मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान। मोदी प्लस योगी मतलब अपराधियों के घरों पर बुलडोजर। मोदी प्लस योगी मतलब जबर्दस्ती धर्मांतरण नहीं चलेगा। मोदी प्लस योगी मतलब लव तो होगा लेकिन जेहाद का नामोनिशान नहीं होगा। मोदी प्लस योगी मतलब हाइवे और एक्सप्रेस वे। मोदी प्लस योगी मतलब डेढ़ सौ गुंडे ढेर। मोदी प्लस योगी मतलब साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण, सात इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेटियों को निशुल्क शिक्षा। सवाल किया कि मोदी और योगी नहीं होते तो राममंदिर बन जाता क्या ? विश्वनाथ कॉरिडोर और धारा 370 खत्म होता क्या ?

कांग्रेस का कोई नेता पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता : अनुराग ठाकुर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी और योगी का मतलब अपने तरीके से समझाया। बोले, मोदी के एम मतलब मजबूत नेतृत्व, ओ मतलब पूर्ण व्यक्तित्व, डी का मतलब दृढ़ निश्चयी और आई का मतलब ईश्वर का वरदान है। जबकि योगी के वाई मतलब योग्य, ओ मतलब ओजस्वी, जी का मतलब गतिशील, आई का मतलब ईमानदार है। कहा कि यह योगी और मोदी की सरकार आम आदमी का भला करने के लिए है।

मोदी सरकार में 43 लाख से ज्यादा गरीबों को मकान दे दिए गए हैं। कहा कि 2024 तक उत्तर प्रदेश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि आजकल राहुल बाबा राम-राम जप रहे हैं। प्रियंका दीदी मंदिरों के दर्शन कर रहीं। राहुल गांधी के हिन्दू और हिंदुत्व पर दिए बयान पर भी शिवराज ने जवाब दिया। कहा कि राहुल बाबा हिंदुत्व का मतलब समझा रहे हैं। जो हिन्दू को सांप्रदायिक कहते थे वो आज हिंदुत्व की बात कर रहे। शिवराज ने हिंदुत्व की परिभाषा देते हुए कहा कि सारी दुनिया एक ही परिवार है, यही हिंदुत्व है। सर्वे भवन्तु सुखिनः यही हिंदुत्व है। जियो और जीने दो यही हिंदुत्व है। यही हिंदुत्व मोदी और योगी का हिंदुत्व है। यही भाजपा का भी हिंदुत्व है।

CM योगी ने जनविश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य

बलिया में जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर खूब हमले किए। चुटीले अंदाज में कहा कि अखिलेश बबुआ तुमने किसे धोखा नहीं दिया ? यहां तक कि अपने पिता को भी धोखा दिया। कहा कि जनता सावधान रहे। यह बबुआ फिर से अब ठगने निकला है। लेकिन बबुआ की साइकिल पंचर है। यह साइकिल अत्याचार और अन्याय में पंचर हुई है। अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या ऐसी सरकार चलती है ? बोले, सपा राज में चारों तरफ दंगे होते थे। सात सौ दंगे सपा राज में हुए। योगी महाराज की सरकार में न दंगा न दंगाई।

अखिलेश यादव की सरकार को अंधेर नगरी चौपट राजा बताते हुए कहा कि घोटालों की कितनी कहानियां हैं। गोमती रिवर फ्रंट के नाम पर घोटाला हुआ। योगी जी जांच कर रहे हैं। छोड़ेंगे नहीं। एक कहानी का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि जंगल में एक बाबा रहते थे। उस जंगल में शिकारी आता है और दाना डालता है। शिकारी पक्षियों का शिकार कर के ले जाता है। बाबा ने एक दिन पक्षियों को मंत्र दिया। बाबा ने पक्षियों से कहा, शिकारी आए तो कहना कि शिकारी आएगा। दाना डालेगा। जाल बिछाएगा। अब हम नहीं फंसेंगे। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बबुआ आएगा चाचा संग लाएगा। दाना डालेगा। प्रलोभन देगा। लेकिन फंसना नहीं। एक वैभवशाली उत्तर प्रदेश के लिए वोट देना।

वहीं, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि बागी धरती है बलिया, जिसने देश की आजादी के लिए सीना तान के खड़ी रही। भाजपा के लिए यहां से निकला संदेश पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहरायेगा। कहा कि न रुकने वाले और न थकने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ रुकने वाला नहीं है।

बलिया नगर के विधायक और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में अपराधियों के जेल में एसी सुइट की व्यवस्था की जाती थी। आज योगी सरकार में वही अपराधी मच्छरदानी मांग रहे हैं। कहा कि प्रदेश में शांति रहने से व्यापार बढ़ा है। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया ऐतिहासिक धरती है। शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में लोगों का भरोसा जीता है। इन्होंने जो कहा वह किया। कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया है। भाजपा ने भरोसे के संकट को दूर किया है। यह भरोसा आने वाले चुनाव में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाएगा। इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविंद्र कुशवाहा, मंत्री दारा सिंह चौहान, उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, विधायक संजय यादव, विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, भरत सिंह, डा. संजय गौड़ ने भी नहींसभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Tags: balia newsjan vishvas yatrashivraj singh chauhanup assembvly election 2022up news
Previous Post

बढ़ती ठंड के चलते भगवान ने स्वेटर और शॉल पहनकर भक्तों को दिये दर्शन

Next Post

सीएम धामी ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post

सीएम धामी ने की प्रदेश के अमन,सुख और चहुंमुखी विकास की कामना

यह भी पढ़ें

Sugarcane

जलमग्न गन्ना खेतों में रोग व कीट के प्रबंध व बचाव के लिए विभाग ने कसी कमर

25/08/2025
CM Yogi met 45 trainee officers

संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता से बनेंगे सफल अधिकारी: मुख्यमंत्री योगी

04/07/2025
CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा निर्देश, नकल की तो लगेगा NSA

14/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version