Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डबल मर्डर से दहला नोएडा, खून से लथपथ मिले दो मासूमों के शव

murder

murder

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। नोएडा में डबल मर्डर की इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। अब पुलिस बच्चों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। दोनों बच्चों का कत्ल बेरहमी के साथ किया गया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कातिल कौन है और उसने मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामला नोएडा के सेक्टर 34 का है। जहां बिलबांग स्कूल के सामने अरावली ग्रीन एरिया से दोनों बच्चों की लाश बरामद की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर लाश बरामद की और आस-पास सुराग और सबूत तलाश करने के लिए छानबीन भी थी।

सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर इन मासूम बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। जो दोनों को इतनी बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों मासूम बच्चों की हत्या गला रेतकर की गई है। मरने वाले बच्चों की उम्र महज 6 साल और 4 साल है।

रेप पीड़िता के आत्मदाह के प्रयास मामले में योगी सरकार ने गठित की जांच कमेटी

पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि मरने वाले दोनों बच्चें आपस मे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चों के गले पर काटने के निशान हैं। अब पुलिस की कोशिश ये है कि उनके परिवार वालों से संपर्क हो जाए।

अभी तक हत्या और कातिल के बारे में पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है। पुलिस मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Exit mobile version