• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साढ़े चार साल के दौरान उप्र में नहीं हुआ एक भी दंगा : योगी

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बिजनौर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बिजनौर जनपद पहुंचे। उन्होंने बिजनौर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। इसकी बदौलत उत्तर प्रदेश विकास की बुलंदियों पर पहुंच गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिजनौर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने स्वाहेड़ी में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास कार्यों की बदौलत पूरे देश में बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। अपराधों को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है। जिसकी बदौलत अपराधी शपथ पत्र देकर अपराध से तौबा कर रहे हैं। माफिया की संपत्ति जब्त की जा रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इंटरनेशन एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के युवा दिल्ली, मेरठ, लखनऊ की बजाय बिजनौर में ही पढ़ेंगे। इससे यहां की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम महात्मा विदुर के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल के दौरान उप्र में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वालों से नुकसान की वसूली की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर अमल करने में उत्तर प्रदेश अव्वल आ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है।

बेघरों को मिला अपना घर तो खुश होकर बोले, धन्यवाद योगी जी

इससे पहले जनसभा को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। बिजनौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह खुद स्थिति का जायजा लेते रहे।

Tags: bijnour newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

बेघरों को मिला अपना घर तो खुश होकर बोले, धन्यवाद योगी जी

Next Post

महंत सुसाइड केस में अब तक तीन लोग गिरफ्तार, लड़की की तलाश में जुटी SIT

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

महंत सुसाइड केस में अब तक तीन लोग गिरफ्तार, लड़की की तलाश में जुटी SIT

यह भी पढ़ें

Police Constable

SSC GD Constable 2021 का रिजल्ट जारी, यहां देखें cut-off लिस्ट

08/11/2022
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

28/12/2021

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्यायें

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version