• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारिश्रमिक भुगतान में लापरवाही बरतने पर 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को पारिश्रमिक भुगतान करने में लापरवाही बरतने वाले 15 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

श्री स्वामीदीन ने बताया कि 48 घंटे में महिला स्वयं सहायता समूहों को धनराशि हस्तान्तरित की कार्रवाई पूर्ण न करने पर उन सचिवों को निलम्बित किया जायेगा। अब तक 26 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में खाद गड्ढे और सोकपिट निर्माण की कार्रवाई निर्देशानुसार न किये जाने पर जबाव मांगा गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि शासन के निर्देश पर चार दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी पंचायत सचिवों को अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्रों में निर्मित कराये गये सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करने वाले महिला समूहों को भुगतान करना है। तीन से सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी ग्राम पंचायतों के महिला स्वयं सहायता समूहों को धनराशि हस्तान्तरित किया जाना अनिवार्य है। जो शासनादेश का पालन नहीं करेगा उसे विभागीय दण्ड का सामना करना होगा।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड करहल की ग्राम पंचायत अधिकारी भावना यादव, अमन भारती, विकास खण्ड किशनी के पंचायत सचिव धनवेश यादव, प्रवीन यादव, बरनाहल के संतोष यादव, राजवीर यादव, पंकज यादव, मैनपुरी विकास खण्ड के चन्द्रपाल, जयप्रकाश यादव, रीना, विकास खण्ड घिरोर के गौरव यादव, सुल्तानगंज के ओमशरन, कुरावली के विक्रम सिंह, धीर सिंह, प्रताप सिंह, रेशमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

श्री स्वामीदीन ने बताया कि पंचायत सचिवों को सामुदायिक शौचालय का रखरखाव करने वाली महिला समूहों को उनके समूह के खाते में प्रतिमाह नौ हजार रूपये की धनराशि हस्तान्तरित करनी है ,जिसमें छह हजार रूपये सफाई कर्मी/केयर टेकर का पारिश्रमिक, 500 रुपये मरम्मत, 200 रूपये साफ-सफाई की सामग्री, एक हजार रुपये साबुन, वांशिंग पाउडर, मास्क, दस्ताने, एप्रिन आदि निसंक्रामक सामग्री, एक हजार रुपये यूटीलिटी चार्ज पानी, बिजली एवं कूड़ा प्रबन्धन के लिए 300 प्रतिमाह अन्य कार्य के लिए दी जायेगी। शासनादेश के अनुसार सभी पंचायत सचिवों को सामुदायिक शौचालय का रखरखाव करने वाले महिला समूहों को सात जुलाई तक शत-प्रतिशत भुगतान करना है जिसमें किसी भी तरह की छूट नहीं दी जायेगी।

Tags: mainpuri newsup news
Previous Post

समाज के वंचित वर्ग की पीड़ा सत्ता की समझ मे नही आ रही : लल्लू

Next Post

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दंपप्ति सहित पांच लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता’, चंद्रशेखर आजाद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

16/09/2026
Pawan Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा नेता की हत्या में पुरानी रंजिश का एंगल, हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत तीन हिरासत में

16/09/2026
Next Post
road accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दंपप्ति सहित पांच लोग घायल

यह भी पढ़ें

ट्विकंल खन्ना Twinkle Khanna

ट्विकंल खन्ना की इस हरकत ये अक्षय कुमार को पड़ी भारी, यूजर्स पूछ रहे हैं ये सवाल

14/09/2020
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित

06/04/2025
STF

यूपी एसटीएफ ने दो मादक तस्करों को धरदबोचा, पचास लाख का गांजा बरामद

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version