• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयोजन ऐसा हो जो महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए : सीएम योगी

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार दोपहर बाद भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Murmu) के आगमन की तैयारियों का सघन जायजा किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था कर मिसाल प्रस्तुत करें। आयोजन ऐसा हो जो महामहिम राष्ट्रपति की स्मृतियों में रच-बस जाए।

पिपरी में बने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को इस विश्वविद्यालय परिसर का हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पूरे परिसर को देखने के बाद हेलिपैड पर उतरते ही सबसे पहले पंडाल की तरफ रुख किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति उन्हें लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी देते रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आयुष विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपति की फ्लीट रूट, राष्ट्रपति के हाथों होने वाले पौधरोपण के स्थल, स्वीस कॉटेज/सेफ हाउस, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुरक्षा, लोगों की सुविधा और स्वच्छता को लेकर जरुरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल भी बनवाएं। इसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पंचकर्म केंद्र आदि सभी क्षेत्र और विशेषताएं प्रदर्शित की जाएं।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आयुष विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तनिक भी चूक की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल समेत समूचे परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी गंदगी रह गई तो जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाधन और पार्किंग की व्यवस्था को भी बेहतरीन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की तैयारियों कु जानकारी लेने के साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों हर्बल प्लांट रोपित कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश का आयुष विश्वविद्यालय है इसलिए इसके नाम के साथ उत्तर प्रदेश जरूर लिखा जाए।

इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, एडीजी डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण आदि विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 40 से ज्यादा श्रद्धालु बेहोश

Next Post

कृषि में एआई के प्रयोग से मिलेगा अधिक लाभ: भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
CM Bhajanlal

कृषि में एआई के प्रयोग से मिलेगा अधिक लाभ: भजनलाल शर्मा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

मध्य प्रदेश के चार तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की हेरोइन बरामद

14/07/2022
Accident

मंदिर से लौट रही बस में उतरा करंट, 3 की मौत

05/04/2022

आतंकी हमलों से डरे प्रवासी मजदूर, जम्मू स्टेशन पर लगा यात्रियों का तांता

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version