• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी, आज से नामांकन शुरू

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण में 94 सीट पर 03 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार में विधानसभा की 243 में से 94 सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

RBI से ग्राहकों को EMI या लोन की ब्याज दरों पर नहीं मिली राहत

इसके साथ ही आज प्रथम चरण में 71 सीट के पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। इस चरण के उम्मीदवार 12 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे वहीं 28 अक्टूबर को मतदान होगा।

दूसरे चरण में जिन 94 सीटों पर मतदान होना है उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि (सुरक्षित), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़ी, रुनीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर (सु), झंझारपुर, फुलपरास, कुशेश्वरस्थान (सु), गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांटी, बरूराज, पारु, साहिबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे(सु), हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली (सु), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मड़हौरा, छपरा, गरखा (सु), अमनौर परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर (सु), राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीन नगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (सु), हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (सु), अलौली (सु), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (सु), भागलपुर, नाथनगर, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (सु), इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारी शरीफ (सु) शामिल हैं।

आदिवासी युवती के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई फांसी, अब पिता ने खाया जहर

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरण में 28 अक्टूबर, 03 नवंबर और 07 नवंबर को मतदान कराया जाना है। दस नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election commisssionBihar election nomination from todaybihar newsBihar Politics newsNational newsबिहार चुनाव नामांकन आज से
Previous Post

RBI से ग्राहकों को EMI या लोन की ब्याज दरों पर नहीं मिली राहत

Next Post

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Desk

Desk

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Next Post
रामविलस पासवान का निधन

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

glenn maxwell

स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी

28/11/2020
केशव प्रसाद मौर्य

विश्वेश्वरैया, श्रीधरन, भाभा जैसे इंजीनियरों की परम्परा के वाहक है अभियंता : मौर्य

16/09/2020
Food

भोजन का बार-बार गिरना होता है इस बड़ी घटना का संकेत, जानें इनके बारे में

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version