• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोजन का बार-बार गिरना होता है इस बड़ी घटना का संकेत, जानें इनके बारे में

Writer D by Writer D
13/12/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Food

Food

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर व्यक्ति की अपनी दिनचर्या होती हैं जिसमें एक आम काम हैं भोजन (Food) जिसे सभी ग्रहण करते हैं। शरीर की ऊर्जा के लिए भोजन बहुत जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन के दौरान घटित होने वाली कुछ घटनाएं शुभ-अशुभ संकेत देती हैं। शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जीवन में कई तरह की घटनाएं घटती रहती हैं जो कि भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देती है। शकुन शास्‍त्र में भोजन (Food) से जुड़ी भी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन से जुड़े ऐसे ही संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

भोजन (Food)  करते वक्त कुत्ते का आना

शकुन शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय यदि कुत्ता आ जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है। हालांकि कुत्ता पालतू है तो ज्यादा नहीं सोचें। कुत्ता यदि पूंछ उठाकर सिर को हिलाता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। यदि आप ऐसा भोजन करते हैं तो इससे शारीरिक परेशानी हो सकती है।

बार-बार हाथ से भोजन (Food) गिरना

यदि आप किसी व्यक्ति को खाना परोस रहे हैं और बार-बार खाने की प्लेट आपके हाथों से छूट रही है या कोई व्यंजन बार-बार आपके हाथ से गिर रहा है। तो इसे अपशकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में घर पर दरिद्रता का वास होने वाला है। दूसरी बात, हाथ से बार-बार भोजन गिरने का संकेत ये भी हो सकता है कि आप भोजन करते वक्त एकाग्र नहीं हो पा रहे, या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है जिसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

भोजन (Food) के दौरान छिपकली देखना

खाना खाने के दौरान अगर आप छिपकली को देख लेते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर आपने नया घर लिया है और घर में कदम रखते ही मरी हुई छिपकली दिख जाती है तो यह बहुत बड़ा अपशकुन है। इसका अर्थ है कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है जो घर में रहने वाले व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित करेगी। उस घर में तबीयत के बिगड़ने का सिलसिला लगातार बना रहेगा।

भोजन (Food) में बाल मिलना

भोजन में बार-बार बाल का निकलना अपशकुन माना जाता है। हालांकि, ये घटना कभी-कभी हो तो इसे नजरअंदाज किया जाता सकता है। लेकिन बार-बार ऐसी घटना को धन हानि और किसी बड़े संकट का संकेत माना जाता है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसी घटना बार-बार हो रही है तो इसे लेकर सचेत रहें। खाने में बाल निकलना अशुभ है, साथ ही ऐसा किसी व्‍यक्ति के साथ-साथ बार-बार होना बिगड़े राहु का भी संकेत है। यह बताता है कि जातक पर राहु का बुरा असर है। खराब राहु कई तरह के नुकसान कराता है। यह जातक को धन हानि कराता है। उसकी आर्थिक तरक्‍की में बाधा डालता है। फिजूलखर्ची बढ़ाता है। बेवजह नुकसान कराता है। कह सकते हैं कि यह किसी भी स्थिति में व्‍यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकने देता है। खराब राहु के कारण व्‍यक्ति का व्‍यवहार और आचरण बिगड़ जाता है। वह बात-बात पर गुस्‍सा करता है, चिड़चिड़ाता है, कड़वा बोलता है। नशा, बुरी संगत, अपराधिक गतिविधियों में पड़ जाता है।

सपने में भोजन (Food) से जुड़े संकेत

सपने में खुद को खाना खाते हुए देखने से व्‍यक्ति की कोई शारीरिक समस्‍या जल्‍द ही ठीक हो जाती है। सपने में खुद को खाना बनाते हुए देखने का मतलब है कि आपको जल्‍द ही कोई अच्‍छी खबर मिलने वाली है। सपने में किसी पार्टी में खुद को लजीज खाना खाते हुए देखने का मलतब है कि आपको जल्‍द ही ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। सपने में खुद को खाना परोसते हुए देखने का मतलब है कि जल्‍द ही आपके हाथों कोई सेवा कार्य होने वाला है। साथ ही यह काम आपके लिए बेहद लाभकारी भी साबित होगा। सपने में ढेर सारा चावल देखना शुभ होता है। इसके अलावा खुद को चावल खाते हुए देखना भी शुभ समाचार मिलने का संकेत है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindifood signs
Previous Post

दाह संस्कार के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

Next Post

स्ट्रेस को दूर करेगा इस तिल का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Next Post
Sesame

स्ट्रेस को दूर करेगा इस तिल का सेवन

यह भी पढ़ें

cm dhami

उत्तराखंड : गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द होगी शुरू

27/11/2022
Dengue

शिवनगरी में डेंगू का कहर, छह दिन में मिले सात मरीज

07/12/2024
Rick Slayman

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले पहले व्यक्ति की मौत, दो महीने पहले हुई थी सर्जरी

14/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version