• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 21 साल से पहले नहीं कर सकेंगे बेटियों की शादी, जानिए मोदी सरकार का फैसला

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Marriage

Marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से अपने संबोधन में इसका उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।

मौजूदा कानून के मुताबिक, देश में पुरुषों की विवाह की न्यूनतम उम्र 21 और महिलाओं की 18 साल है। अब सरकार बाल विवाह निषेध कानून, स्पेशल मैरिज एक्ट और हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन करेगी। नीति आयोग में जया जेटली की अध्यक्षता में बने टास्क फोर्स ने इसकी सिफारिश की थी।

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी इस टास्क फोर्स के सदस्य थे। इनके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला तथा बाल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता मिशन और न्याय तथा कानून मंत्रालय के विधेयक विभाग के सचिव टास्क फोर्स के सदस्य थे।

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

टास्क फोर्स का गठन पिछले साल जून में किया गया था और पिछले साल दिसंबर में ही इसने अपनी रिपोर्ट दी थी। टास्क फोर्स का कहना था कि पहले बच्चे को जन्म देते समय बेटियों की उम्र 21 साल होनी चाहिए। विवाह में देरी का परिवारों, महिलाओं, बच्चों और समाज के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कानून के हिसाब से क्या उम्र है?

इंडियन क्रिश्चियन मैरिज एक्ट 1872, पारसी मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट 1936, स्पेशल मैरिज एक्ट 1954, और हिन्दू मैरिज एक्ट 1955, सभी के अनुसार शादी करने के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष होनी चाहिए। इसमें धर्म के हिसाब से कोई बदलाव या छूट नहीं दी गई है। फिलहाल बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लागू है। जिसके मुताबिक़ 21 और 18 से पहले की शादी को बाल विवाह माना जाएगा। ऐसा करने और करवाने पर 2 साल की जेल और एक लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

Tags: age of marriage of daughtersage of marriage of daughtersdelhi newsmarriage actModi CabinetNational news
Previous Post

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर

Next Post

आज से बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

गर्दा उड़ा दिया… बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी

14/11/2025
CM Dhami
राजनीति

जौलजीबी मेला भारत–नेपाल की पारंपरिक मित्रता और आर्थिक-सामाजिक एकरूपता का प्रतिबिंब है: सीएम

14/11/2025
DM Savin Bansal's 'Nanda-Sunanda' project
राजनीति

वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

14/11/2025
CM Dhami
राजनीति

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी

14/11/2025
Modi-Nitish
बिहार

जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील… प्रचंड जीत के बाद मोदी-नीतीश की वायरल फोटो ने मचाया धमाल

14/11/2025
Next Post
Bank strike

आज से बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

यह भी पढ़ें

double murder

टैक्सी चालक की बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

04/12/2020

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से यूपी में लाखों घरों की बिजली गुल, विभाग की बड़ी कार्रवाई

13/08/2020

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version