• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी का पहला स्टेशन जहां मेट्रो से निकलकर मॉल-होटल, मूवी और मैरिज हॉल में होगी एंट्री

Writer D by Writer D
19/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
alambagh bus stand

alambagh bus stand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आलमबाग बस अड्‌डे (Alambagh Bus Stand) पर अब बस सेवा के साथ मूवी देखने की सुविधा भी मिलेगी। यहां 6 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स तैयार हो गया है। 15 अप्रैल से इसमें मूवी लगनी शुरू हो जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बस अड्‌डे को शालीमार ग्रुप की तरफ से डेवलप किया गया है। दो फेज में काम हो रहा है। पहले फेज में बस अड्‌डे का काम हुआ। अब दूसरा फेज भी पूरा होने वाला है। इसमें मॉल, फूड कोर्ट, मूवी, होटल और मैरिज हॉल बस अड्‌डे की बिल्डिंग से जुड़े हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें मेट्रो से निकलने के बाद मेन सड़क पर आए बिना ही मॉल, होटल, मूवी, शॉपिंग और मैरिज लॉन तक पहुंच जाएंगे। इसमें मॉल 100% पूरा हो गया है। जबकि मल्टीप्लेक्स 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। शालीमार ग्रुप के डायरेक्टर कुणाल सेठ का कहना है कि मूवी हॉल शुरू होने के बाद मई-जून से लेकर 15 अगस्त के बीच बाकी प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा।

एक साथ 1219 लोग फिल्म देख सकेंगे

आलमबाग (Alambagh) में जो मल्टीप्लेक्स तैयार हो रहा है, वह छह स्क्रीन का है। इस सिनेमा हॉल में 1219 लोग एक साथ फिल्म देख सकते हैं। इसमें एक हॉल में करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पूरे दिन में 20 से ज्यादा शो चलेंगे। ऐसे में करीब 1200 लोग एक बार में मूवी का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां 95% काम पूरा हो गया है। दावा है कि 15 अप्रैल तक हर हाल में इसको पूरा कर लिया जाएगा।

600 लोगों के लिए फूड कोर्ट तैयार

मॉल की दूसरी मंजिल पर फूड कोर्ट तैयार हो गया है। यहां एक साथ करीब 600 से ज्यादा लोग खाने का आनंद ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि देश-विदेश की बड़ी चेन के अलावा लखनऊ के मशहूर खान-पान वाले भी यहां अपना स्टॉल लगाएंगे। इसके अलावा, फूड कोर्ट में बैठा आदमी वहीं से अपने बस की टाइमिंग देख सकता है। उसके लिए वहां एक स्क्रीन लगाई जाएगी, इसमें बसों की जानकारी डिस्पले होगी।

104 कमरे का होटल भी हो रहा तैयार

यहां चार मंजिला 104 कमरों का होटल भी तैयार किया जा रहा है। इसका करीब 80% काम पूरा हो गया। अब फिनिशिंग का काम बचा है। होटल के कमरों का किराया 2000 रुपए से शुरू होगा। होटल की एंट्री तीन तरफ से है। मेट्रो के अलावा मॉल और बस अड्‌डे (Alambagh Bus Stand)  से भी होटल में एंट्री कर सकते हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में यहां से अधिकतम 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। कोई ट्रैफिक भी नहीं होगा।

1000 लोगों का कार्यक्रम भी करा सकते हैं

करीब 20 हजार स्क्वायर फीट में तैयार मैरिज हॉल में 1000 लोगों का कार्यक्रम किया जा सकता है। इसके लिए भी तीन तरफ से एंट्री है। हालांकि, इसके निर्माण में सितंबर तक का समय लग सकता है। इसका अभी केवल ढांचा तैयार हुआ है, लेकिन काम की रफ्तार तेज है।

Tags: Alambag Bus StandLucknow News
Previous Post

खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, 16 की मौत

Next Post

सपा करेगी ‘बिजली व्रत’, करेगी: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Mountain debris falls on bus in Bilaspur, 15 killed
Main Slider

बस पर अचानक गिरा पहाड़ का मलबा, 15 यात्रियों की मौत; रेसक्यू ऑपरेशन जारी

07/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Nobel Prize in Physics announced
Main Slider

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, ये वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

07/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

07/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

सपा करेगी 'बिजली व्रत', करेगी: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Morbi Jhula bridge accident

मोरबी हादसा: ओरेवा कंपनी के 2 मैनेजर सहित नौ गिरफ्तार

31/10/2022
Pakistani Fake Note

पाकिस्तानी बैंक ने ही छाप दिए फर्जी नोट, कारनामा देख लोगों के भी उड़ गए होश

13/03/2024
Road Accident

पूर्णागिरि धाम में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने लोगों को रौंदा; 5 की मौत

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version