• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सितंबर में 39.43 लाख रही हवाई यात्रियों की संख्या

Desk by Desk
14/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
air travel

हवाई यात्रा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सितंबर में 39.43 लाख रही। यह पिछले साल इसी माह के मुकाबले 66 प्रतिशत कम है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीजीसीए ने कहा कि इस साल जुलाई में 21.07 लाख और अगस्त में 28.32 लाख लोगों ने घरेलू हवाई यात्रा की।

समीक्षावधि में इंडिगो से करीब 22.66 लाख यात्रियों ने यात्रा की और घरेलू विमानन बाजार में उसकी कुल हिस्सेदारी 57.5 प्रतिशत रही। वहीं स्पाइसजेट से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या 5.3 लाख रही और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 13.4 प्रतिशत रही। डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में एअर इंडिया, एयरएशिया इंडिया, विस्तार और गोएयर से क्रमश: 3.72 लाख, 2.35 लाख, 2.58 लाख और 2.64 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी।

सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं तीन दिन, ऐसे उठाएं लाभ

देश की छह प्रमुख विमानन कंपनियों की कुल उपलब्ध सीटों के मुकाबले यात्रियों से भरने की दर 57 से 73 प्रतिशत के बीच रही। डीजीसीए ने कहा कि, ” लॉकडाउन के बाद उड़ान सेवाएं दोबारो चालू होने से अब तक मांग में बढ़त देखी गयी है और इसलिए कंपनियों की सीटें भरने की स्थिति में सितंबर में सुधार हुआ है।

इस दौरान स्पाइसजेट ने 73 प्रतिशत भरी सीटों के साथ उड़ान भरी। जबकि विस्तार, इंडिगो, एयरएशिया इंडिया, एअर इंडिया और गोएयर की सीटें भरने की दर क्रमश: 66.7 प्रतिशत, 65.4 प्रतिशत, 58.4 प्रतिशत, 57.9 प्रतिशत और 57.6 प्रतिशत रही।

डीजीसीए ने कहा कि बेंगलुरू, दिल्ली, हैदराबाद और मु्ंबई जैसे देश के चार प्रमुख हवाईअड्डों पर एयरएशिया इंडिया की सबसे अधिक उड़ानें समय से चली। कंपनी की समयबद्धता 98.4 प्रतिशत रही।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। इसके चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गयी थी। करीब दो माह के अंतराल के बाद सरकार ने 25 मई से दोबारा घरेलू उड़ानों के परिचालन को अनुमति दे दी।

Tags: air travelDGCAडीजीसीएहवाई यात्रा
Previous Post

Infosys का मुनाफा दूसरी तिमारी में 20.5 फीसदी बढ़ा

Next Post

IMF : कोरोना वायरस संकट से उबर सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

Desk

Desk

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
Next Post

IMF : कोरोना वायरस संकट से उबर सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था

यह भी पढ़ें

Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी चुने गए RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्चुअल बैठक में हुई ताजपोशी

25/05/2021
cattle smuggling gang

पंचायत सीट के प्रत्याशी पर फायरिंग, आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

10/04/2021
digital rape

नाबालिग के साथ ‘डिजिटल रेप’ के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार

16/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version