• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कैदियों पर और पैनी नजर रखेंगे ‘योगी’ के सीसीटीवी कैमरे

Writer D by Writer D
17/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CCTV

CCTV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंद दुर्दांत अपराधी और माफिया की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के 30 जेलों में सीसीटीवी (CCTV) की संख्या बढ़ाने और उनके अपग्रेडेशन का काम अंतिम दौर में है। डीजी जेल के मुताबिक फरवरी तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि विभाग की ओर से शासन को इस संबंध में पिछले साल एक प्रपोजल बनाकर भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग को करीब 976 लाख का बजट जारी करने का निर्देश दिया था। वहीं दूसरे चरण में प्रदेश की 20 अन्य जेलों में सीसीटीवी (CCTV)  की बढ़ोतरी और पुराने कैमरे बदलने के लिए करीब 6 लाख का बजट जारी कर दिया गया, जिसको लेकर जेल विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर बिड की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जो अप्रैल तक पूरी हो जाएगी।

प्रदेश की 30 जेलों में 670 नए सीसीटीवी (CCTV)  लगाए गए

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ उन्हे सर्विलांस से जोड़ने काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर 30 जेलाें में 933 सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 670 नए सीसीटीवी (CCTV)  लगाए जा चुके हैं जबकि शेष खराब हो चुके कैमरे बदले जा रहे हैं। ऐसे में इन जेलों में 34 सीसीटीवी लगने से यहां पर इनकी संख्या 50 से 60 हो गई है। सबसे अधिक 46 कैमरे आगरा जिला कारागार में लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों को कारागार मुख्यालय से सीधे जोड़ दिया गया है ताकि कारागार मुख्यालय में संचालित कमांड सेंटर में वीडियो वाल के माध्यम से जेलों की सीधी निगरानी 24 घंटे हो सके। प्रदेश की जिन जेलों में कैमरे बदले जा रहे हैं उनमें संवेदनशील बांदा जेल भी शामिल है, जहां माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। इसके अलावा केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली फतेहगढ़, नैनी व वाराणसी में भी सीसीटीवी कैमरों को बढ़ाया गया है।

इन जेलों में बढ़ाए गए सीसीटीवी (CCTV) 

केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी, वाराणसी में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया पूरा हो गई है। इसके साथ ही जिला कारागार आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, कानपुर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, इटावा, गाजीपुर, मिर्जापुर, फैजाबाद, बाराबंकी, कन्नौज, आजमगढ़, सीतापुर, चित्रकूट, गोरखपुर, मुरादाबाद, उन्नाव, बांदा और प्रतापगढ़ में नए सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं जबकि खराब सीसीटीवी को बदला जा रहा है।

20 और जेलों में सीसीटीवी (CCTV) के लिए जारी किया गया बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही प्रदेश की 20 और जेलों में खराब सीसीटीवी बदलने और कैमरों की संख्या बढ़ाने के लिए करीब 6 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। डीजी जेल ने बताया कि इन कैमरों को खरीदने के लिए जेम पोर्टल से बिड की कार्रवाई शुरू कर दी गई जो अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। इस प्रकार प्रदेश की कुल 50  जेलों में सीसीटीवी की पुनर्स्थापना तथा क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं शेष जेलो में कैमरों के अपग्रेडेशन और संख्या बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर प्रक्रिया चल रही है।

इन 20 और जेलों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी (CCTV) 

रामपुर, रायबरेली, बागपत, खीरी, मथुरा, देवरिया, झांसी, फतेहपुर, पीलीभीत, फतेहगढ़, बिजनौर, मैनपुरी, गोंडा, बहराइच, एटा और हरदोई में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

नए सत्र से संचालित होने लगेंगे अटल आवासीय विद्यालय

Next Post

केंद्रीय कारागार आगरा के कैदी पढ़ेंगे ‘श्रीमद् भागवत गीता’

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
Next Post
Shrimad Bhagwat Gita

केंद्रीय कारागार आगरा के कैदी पढ़ेंगे 'श्रीमद् भागवत गीता'

यह भी पढ़ें

मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

07/04/2021
12 यात्री कोरोना पॉजिटिव

राजधानी एक्सप्रेस से अहमदाबाद पहुंचे 12 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप

25/09/2020
murder

संभल : पति का शव साथ लेकर लौटी विवाहिता, परिजनों को हत्या की आशंका

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version