• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए सत्र से संचालित होने लगेंगे अटल आवासीय विद्यालय

Writer D by Writer D
17/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Atal residential school

Atal residential school

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त परिषदीय स्कूलों में बड़े कायाकल्प की तैयारी है। श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए हर मण्डल में जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर 18 अटल आवासीय विद्यालय (Atal residential school ) बनाए जा रहे हैं। इनका संचालन उत्तर प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (UPBOCW  Board) के माध्यम से सत्र 2023-24 से होने लगेगा।

विद्यालयों के सुचारु रूप से संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर संचालन समितियों का गठन किया गया है। अटल आवासीय विद्यालयों (Atal residential school ) में सत्र 2023-24 हेतु प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर CBSE के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।

समितियां लेंगी महत्वपूर्ण निर्णय

राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति में प्रदेश के मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे, जबकि प्रमुख सचिव (श्रम) सदस्य और सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त सचिव, उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण व प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) इसके सदस्य के तौर ओर सम्मिलित होंगे। वहीं मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति में मंडलायुक्त अध्यक्ष होंगे जबकि संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप श्रमायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग तथा डिप्टी कमीश्नर, नवोदय विद्यालय द्वारा नामित नवोदय विद्यालय प्रचार्य इसके सदस्य होंगे।

नवोदय विद्यालय,  राजकीय इण्टर कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और 10 वर्ष का विशिष्ट अनुभव रखने वाले शिक्षाविदों तथा राजकीय इण्टर कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नामित सदस्य के रूप में समिति का हिस्सा होंगे। वहीं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्येक विद्यालय की वित्तीय अनुश्रवण समिति वित्तीय निर्णय लेने के लिए अनुमन्य होगी। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य इस समिति के सदस्य सचिव होंगे जबकि उप श्रमायुक्त, एसीएफ वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक इसके सदस्य होंगे।

अप्रैल में होगी प्रवेश परीक्षा

अटल आवासीय विद्यालयों (Atal residential school ) के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रत्येक विद्यालय में कक्षा-6 (80 बच्चों के साथ) में अध्ययन- अध्यापन का कार्य किया जाना तय किया गया है। अटल आवासीय विद्यालयों में निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों का प्रवेश सीबीएसई के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय की बच्चों की प्रवेश परीक्षा (JNVST) की तर्ज पर आयोजित अटल आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा (“AAVST 2023”) के आधार पर किया जाएगा।

गोरखपुर विवि को मिली नैक की ‘ए डबल प्लस’ रैंक, योगी ने दी बधाई

अटल आवासीय विद्यालयों की बच्चों की प्रवेश परीक्षा “ AAVST 2023″ की सम्भावित तिथि 22 अप्रैल 2023 है।अटल आवासीय विद्यालयों की बच्चों की प्रवेश परीक्षा “AAVST 2023” में आवेदन करने के लिये प्रदेश में अनुमानित 3,00,000 से अधिक बच्चों की सूची UPBOCW बोर्ड के पास उपलब्ध है। “AAVST-2023” हेतु सभी जिला मुख्यालय में 480 बच्चे प्रति केंद्र  के हिसाब से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी।

Tags: Atal residential schoolLucknow Newsup news
Previous Post

गोरखपुर विवि को मिली नैक की ‘ए डबल प्लस’ रैंक, योगी ने दी बधाई

Next Post

अब कैदियों पर और पैनी नजर रखेंगे ‘योगी’ के सीसीटीवी कैमरे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा की नीतियों और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

28/09/2026
Roads
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

निवेशकों के बीच भरोसे से बना उत्तर प्रदेश का क्रेडिट: नंदी

28/09/2026
Next Post
CCTV

अब कैदियों पर और पैनी नजर रखेंगे 'योगी' के सीसीटीवी कैमरे

यह भी पढ़ें

Suicide

सौतेली मां से परेशान युवक ने की आत्महत्या

28/06/2023
AK Sharma

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
AKTU

एकेटीयू के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में 200 छात्र को सामूहिक नकल करते हुए पकड़ा

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version