• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.80 लाख के पार, 33.23 लाख से अधिक रोगमुक्त

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ ही राहत की बात यह है कि इस संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है और पहली बार एक दिन में 73 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं तथा दो दिन तक लगातार संक्रमण के 90 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान यह आंकड़ा करीब 15 हजार कम 75,809 रहा।

इससे पहले रविवार को देश भर में कोरोना संक्रमण के 90,802 और शनिवार को 90,632 मामले आये थे। संक्रमितों की संख्या 42 लाख से अधिक होने के बाद इस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा अभी 63 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील में यह संख्या 41.48 लाख है।

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, राजद्रोह का मुकदमा… शिवसेना ने शिकायत दर्ज कराई

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 73,521 लोगों के संक्रमणमुक्त होने से इस संक्रमण से छुटकारा पाने वालों की संख्या 33,23,951 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के 75,809 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 42,80,423 हो गया। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 1,155 बढ़कर 8,83,697 हो गये हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,133 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 72,775 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 20.65 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा- सरकारी कंपनी बेचो मुहिम चला रहे हैं

कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 1,084 बढ़कर 2,37,292 हो गयी तथा 423 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 27,027 हो गया। इस दौरान 14,922 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,59,322 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1,757 कम होने से सक्रिय मामले 97,932 रह गये। राज्य में अब तक 4487 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 4,04,074 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दर्ज शिकायत पर बोली श्वेता सिंह कीर्ति- झूठी FIR हमें तोड़ नहीं सकती है

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी हुई है और यहां अब 97,020 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,534 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,00,770 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणदेश में कोरोनादेश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ी
Previous Post

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, राजद्रोह का मुकदमा… शिवसेना ने शिकायत दर्ज कराई

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Desk

Desk

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

बिहार विधानसभा चुनाव टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

यह भी पढ़ें

Namami Gange

नमामि गंगे परियोजना के चोरी 29 टन पाइप बरामद करते हुए तीन गिरफ्तार

25/08/2022
Firing

दो पक्षों में चली गोलियां, एक युवक की हालत गम्भीर

16/03/2022
Illegal Liquor

अवैध शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version