• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुप्त नवरात्रि के 9 दिन लगाएं मां को उनके प्रिय भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

Writer D by Writer D
09/07/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Gupt Navratri

Gupt Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल में 4 बार नवरात्रि पड़ती हैं. इनमें से एक शारदीय नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि, तो वहीं 2 गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) होती हैं. आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई शनिवार से प्रारंभ हो चुकी हैं. इस बार की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) 10 दिनों तक रहने वाली हैं, जो कि 15 जुलाई तक चलेंगी. जब भी नवरात्रि 10 दिन की होती हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. नवरात्रि के 9 दिनों में माता दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है.

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) तंत्र साधना के लिए सबसे विशेष मानी जाती है. इस दौरान पूजा में मातारानी के 9 अलग-अलग स्वरूपों को अलग-अलग दिन उनका प्रिय भोग भी लगाया जाता है. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में 9 दिन के माता के प्रिय भोग कौन से हैं.

नवरात्रि (Gupt Navratri) के 9 दिन माता के 9 भोग

नवरात्रि के पहले दिन का भोग – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और तांत्रिक साधना के लिए मां काली देवी की पूजा की जाती है. इस दिन देवी को घी से बनी मिठाई का भोग लगाने का विधान है.

नवरात्रि के दूसरे दिन का भोग – गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. वहीं, तांत्रिक साधना के लिए मां तारा की पूजा की जाती है. इस दिन दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के तीसरे दिन का भोग – इस दिन मां चंद्रघंटा की जाती है लेकिन तांत्रिक साधना के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा की जाती है. इस दिन पंचामृत का भोग लगाना शुभ होता है.

नवरात्रि के चौथे दिन का भोग – चौथे दिन कुष्मांडा देवी की आराधना की जाती है. वहीं, तंत्र साधना करने वाले भुनेश्वरी देवी की पूजा करते हैं. इस दिन मालपुआ का भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के पांचवें दिन का भोग – नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता की पूजा की विधान है और तंत्र साधना करने वाले माता छिन्नमस्तिका की पूजा की जाती है. इस दिन माता को केले का भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के छठवें दिन का भोग – गुप्त नवरात्रि के 6वां दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा के लिए समर्पित होता है, लेकिन तांत्रिक साधना के लिए मां त्रिपुरा की पूजा की जाती है. इस दिन देवी मां को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के सातवें दिन का भोग – गुप्त नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. तंत्र-मंत्र की साधना के लिए इस दिन माता धूमावती देवी की आराधना करते हैं. इस दिन मीठे पानी का भोग लगाने का विधान है.

नवरात्रि के आठवें दिन का भोग – गुप्त नवरात्रि के 8वें दिन देवी महागौरी की पूजा का विधान है. वहीं, तांत्रिक साधना के लिए माता बगलामुखी देवी की पूजा करते हैं. इस दिन देवी माता को नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के नौवें दिन का भोग – गुप्त नवरात्रि के 9वें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन तांत्रिक साधना के लिए मातंगी देवी की पूजा आराधना की जाती है. इस दिन माता को केसर का भोग लगाना चाहिए.

इस साल गुप्त नवरात्रि 9 दिन बल्कि पूरे दिन 10 दिन चलेंगी. आखिरी 10वें दिन माता कमला की पूजा की जाती है और उन्हें खीर, पूरी, हलवा का भोग लगाना चाहिए.

Tags: AstrologyAstrology tipsGupt NavratriGupt Navratri 2024Gupt Navratri bhogGupt Navratri dategupt navratri puja
Previous Post

इस दिन रखा जाएगा श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

इस दिन से शुरू हो रहे हैं सावन, भगवान शिव करेंगे सृष्टि का संचालन

Writer D

Writer D

Related Posts

mango pickle
खाना-खजाना

घर में बनाए आम का आचार, भूल जाएंगी मार्केट वाला स्वाद

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
hair cut
फैशन/शैली

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
Henna
फैशन/शैली

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

14/04/2026
purse
धर्म

पर्स में न रखें इन चीजों, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

14/04/2026
Next Post
Sawan

इस दिन से शुरू हो रहे हैं सावन, भगवान शिव करेंगे सृष्टि का संचालन

यह भी पढ़ें

Sonam Kapoor

Coronavirus Vaccination की तलाश कर रही हैं Sonam Kapoor, इस वजह से

25/02/2021

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कोविड-19 के संबंध ने जारी किया आदेश

09/11/2021
Azam Khan

सपा सांसद आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरा, ICU में किए गए शिफ्ट

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version