• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

Writer D by Writer D
15/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Mahashivratri

Mahashivratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) का पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस रात शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में शिव-गौरी को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इस दिन बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, गंगाजल और गाय के दूध से भोले शंकर की पूजा की जाती है। वैसे तो शिवलिंग पर मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रसाद और भोग भी हैं जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) पर किन चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं…

ठंडाई

महाशिवरात्रि ( Mahashivratri)  के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है। मान्यता है कि ठंडाई का भोग लगाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं।

लस्सी

लस्सी भी भोले बाबा को बेहद प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।

हलवा

महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं। शिव जी को हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

भांग के पकौड़े

शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि ( Mahashivratri)  के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।

मालपुआ

भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग जरूर लगाएं। यदि आप घर पर मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे शिव जी जल्द प्रसन्न होंगे।

Tags: mahashivratriMahashivratri 2026Mahashivratri bhogMahashivratri pujaMahashivratri vrat
Previous Post

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं भांग पेड़ा का भोग, जानें रेसिपी

Next Post

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Adhir Ranjan's convoy car hit by truck
Main Slider

अधीर रंजन बाल-बाल बचे: काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, कांग्रेस ने बताया ‘साजिश’

08/04/2026
Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

यह भी पढ़ें

pan aadhaar link

24 घंटे में लिंक कराएं पैन-आधार, वरना बर्बाद हो जायेगा यह कार्ड, देनी होगी पेनल्टी

30/03/2021
Encounter

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

15/08/2023
curd capsicum vegetable

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version